पांच रेसलर जिन्हें अपने प्रदर्शनों में सुधार करने की जरूरत है

WWE रेसलरों के चरित्र का निर्माण करने वाला हो गया है, वो चाहे अच्छा हो या बुरा। कई बार ये सही होता है और कई बार ये बहुत ही बुरा होता है। कभी-कभी तो उनके असली चरित्र को पूरी तरह बदलना पड़ता है, जैसाकि शेमस के साथ हुआ था। वहीं प्रशंसक सोचते हैं कि ये लोग मूर्ख दिखने लगते हैं , जो उग्र और अपने आप को नमूने में बदल लेते हैं। ऐसा ही कुछ हरकते शेमस ने अपने लौटने के बाद दिखाए हैं, जो उन्हें नही दिखाने चाहिए। ऐसे ही कई रेसलर इस वक्त रोस्टर में हैं जो अपने चरित्र की वजह से रिंग में अपना सौ प्रतिशत नही दे पाते हैं। ऐसे ही पांच रेसलर हैं जिन्हे WWE में अपने प्रदर्शन को सुधारने की जरूरत है: #1 रोमन रेन्स एक प्रशंसक होने के नाते WWE में रोमन रेन्स को देखते हुए बोरियत महसूस करने लगते हैं। वह हमेशा अपने पुराने खेल को ही दोहराते हैं। उन्हें कुछ और करने की जरूरत है क्योंकि अब उन्होंने ब्रे व्याट को रिप्लेस कर दिया है। वह वैसा नही खेल पा रहे हैं जैसा कि उनसे लोगों को उम्मीदें हैं। डीन अम्ब्रोस और रोमन रेन्स ने मिलकर कई सारे मुकाबले व्याट परिवार के खिलाफ लड़े हैं। उनके मुकाबले बार-बार किसी रीप्ले की तरह रिपीट होते रहते हैं। रोमन रैगन्स को कुछ नया करने की जरूरत है। उन्हें किसी शील्ड पुराने गाने की जगह अब नई धुन बनाना चाहिए। #2 टाइटस ओ नील टाइटस सुपरस्टार होने के इंतज़ार कर रहे हैं ये बहुत निराश कर देने वाली बात है कि इस बार टाइटस ओ नील WWE में बहुत ही बुरा खेले। वैसे रिंग के बाहर टाइटस काफी प्रतिभावान हैं, लेकिन उन्हें अपनी इस क्षमता को WWE में रिंग के अंदर दिखाने की जरूरत है। कई बार तो उनकी कई हरकतों को देखकर हंसी आती है। उन्होंने स्पेशल थैंक्सगिविंग में क्या किया था जहाँ उन्हें ईटिंग कांटेस्ट में चुनौती दी गयी थी? तब उन्हें बताया गया कि उनका मुकाबला सेसरो के साथ था। वास्तव में हम जानते हैं कि क्या हुआ होगा। उन्होंने उलटी कर मारी। उन्होंने जेबीएल को दे मारा, इसके बाद उन्होंने ऐसा ही जेन कलटर के ऊपर करना जारी रखा। ये बहुत ज्यादा प्रतिबंधित करने वाला काम था। अब ये समय है कि WWE को टाइटस ओ नील को कौन सा स्थान देना चाहिए,ये सोचना होगा। #3 एडम रोज एडम रोज अजीबोगरीब कपडे पहनते हैं अपने पदार्पण से एडम एक आदमी कम खरगोश के बच्चे की तरह ज्यादा लगते हैं, जो आदमी होने के बावजूद औरतों के कपड़े पहनना पसंद करते हैं और साथ में लॉलीपॉप चूसते रहते हैं। ऐसे चरित्र के लोगों का करियर फेल तो होता ही है साथ ही साथ काफी छोटा होता है। WWE के जानकारों का मानना है कि अगर वो अपने आप को अफ़्रीकी लियो क्रूगर में बदल लेते हैं, तो ये मामला अपने आप में एक दया मृत्यु होगी। #4 फैन्डैंगो फैन्डैंगो को कुछ नया करने की जरुरत है फैन्डैंगो ऐसे डांसर हैं जो आपके हाथों की प्रत्येक उँगलियों पर नाच सकते हैं और खुद को ऊपर -नीचे घुमा सकते हैं। डांस में उनकी लोकप्रियता ने अभी तक उनकी काफी मदद की है। वह रिंग में लड़ाके कम डांसर ज्यादा लगते हैं जो अपनी हिप से बहुत सारे मूव बनाते हैं, ऐसे जैसे वह कुछ नया पेश करने जा रहे हों। लेकिन अब उनकी लोकप्रियता लगभग मर सी गयी है , अब उन्हें रिंग में कुछ नये मूव और असली चरित्र को पेश करने की जरूरत है। #5 बो डलास बो-लिव “आल यू हैव टू डू इस बॉलीव" ये मुहावरा बो डलास का है। जैसाकि डलास अपने आप को सभ्य दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अंत में वह एक दुष्ट ही लगते हैं। डलास रिंग के खाली समय को कुछ मजाकिया लाइनो से भरने का काम करते हैं जो उनके चुटकुलेबाज़ चरित्र को जाहिर कर देते हैं। उनका ये स्तरहीन रुख उनके भाई ब्रे की तरह ही उनके चरित्र के कालेपन को जाहिर करता है। लेखक- मैरी ली, अनुवादक - मनोज तिवारी