#2 केविन ओवंस और सैमी जेन
केविन ओवंस और सैमी जेन दोनों का रैसलमेनिया पर सामना वापसी कर रहे डेनियल ब्रायन और स्मैकडाउन के कमिश्नर शेन मैकमैहन से होगा। हालांकि शेन मैकमैहन चोटिल हैं लेकिन उनके रैसलमेनिया तक ठीक होने की पूरी संभावना है। मैच की शर्त ये है कि अगर ओवंस और जेन की हार होती है तो कंपनी से उनका निलंबन बरकार रहेगा और अगर वे जीतते हैं तो उन्हें वापस काम पर रखा जाएगा। इसलिए रैसलमेनिया पर वापसी कर रहे डेनियल ब्रायन की जगह इन दोनों की जीत काफी मायने रखती है।