5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने कभी WWE से बाहर काम नहीं किया

रोमन रेंस और ब्रे वायट
रोमन रेंस और ब्रे वायट

रोमन रेंस की 2010 में WWE में एंट्री हुई

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस उन बड़े नामों में से एक हैं जिन्हें WWE कभी रिलीज़ करने के बारे में सोच भी नहीं सकती। वो अनोआ'ई परिवार से आते हैं जिसने प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री को कई महान इन रिंग परफॉरमर्स दिए हैं। 2 साल डेवलपमेंटल लीग में काम करने के बाद 2012 में उनका द शील्ड के मेंबर के रूप में मेन रोस्टर डेब्यू हुआ।

सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज के साथ मिलकर टैग टीम डिविजन में सफलता हासिल करने के बाद 2014 में रॉलिंस ने अपने साथियों को धोखा दिया। यहीं से रोमन रेंस के मेगा पुश की शुरुआत भी हुई और आगे चलकर वो कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बने। अपने करियर में ब्रॉक लैसनर, द अंडरटेकर और ट्रिपल एच जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स को मात दे चुके हैं। पिछले साल उन्होंने हील टर्न लिया, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now