5 WWE सुपरस्टार जिन्होंने अचानक कम्पनी छोड़कर सबको हैरान कर दिया

इस हफ्ते के रॉ में, शील्ड के सदस्य सैथ रॉलिंस से हारने के बाद पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवंस ने कंपनी छोड़ दी। जहाँ कुछ प्रशंसकों को कनाडाई सुपरस्टार के इंडी सर्किट में लौटने की उम्मीद है, वहीं कई ऐसे कई लोग भी हैं जो उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें रॉ या स्मैकडाउन लाइव पर वापसी का कोई रास्ता मिल जाएगा।
Ad
Ad
गौरतलब है कि ओवंस इस तरीके से कंपनी छोड़ने वाले पहले स्टार नहीं है, और शायद आखिरी भी नहीं होंगे। आज हम 5 सितारों को देखते हैं जिन्होंने WWE को छोड़कर सभी को चौंका दिया।

5.बतिस्ता

2010 में मार्वल स्टार बतिस्ता ने जॉन सीना को हराकर WWE चैम्पियनशिप जीती। सीना ने अगले महीने खिताब पर फिर से कब्जा कर लिया और एक महीने के बाद एक्सट्रीम रूल्स में उनको फिर से हराकर खिताब बरकरार रखा। अगली रात बतिस्ता व्हीलचेयर पर बाहर आये लेकिन जनरल मैनेजर ब्रेट हार्ट ने उस रात उन्हें फाइट करने को बोला जिसके कारण बतिस्ता ने तुरंत प्रभाव से सन्यास ले लिया।
चार साल बाद रॉयल रम्बल जीतने का जुनून लिए बतिस्ता WWE में वापस लौट आये, लेकिन प्रशंसक डेनियल ब्रायन के साथ थे। स्पष्ट रूप से निराश बतिस्ता ने एवोल्यूशन के रैंडी ऑर्टन और ट्रिपल एच के साथ जोड़ी बनाई, लेकिन ट्रिपल एच से मनमुटाव के कारण उन्होंने फिर से कम्पनी को अलविदा कह दिया।
Ad

4.JBL

Ad
पूर्व चैंपियन JBL ने 2007 में क्रिस जैरिको और रैंडी ऑर्टन के मैच में हस्तक्षेप करके वापसी की थी और 2009 में वह इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बने। इसके बाद उन्होंने रैसलमेनिया 25 में रे मिस्टीरियो के खिलाफ टाइटल डिफेंड करने का फैसला किया।
Ad
Ad
72000 से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में JBL सिर्फ 21 सेकेंड में ही टाइटल गवां बैठे। इस कारण उन्होंने उसी समय WWE को अलविदा कह दिया, लेकिन वह एक कमेंटेटर की भूमिका में WWE से जुड़े हुए हैं।
Ad
Ad
Ad

3. सीएम पंक

पंक ने 2014 रॉयल रंबल के बाद WWE को छोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि वह महीनों से बीमार और घायल होने पर भी रैसलिंग कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि WWE इसके बारे में जानती थी। इस तरह के बर्ताव के लिए निलंबित होने के बाद पंक को अपने शादी के दिन (साथी विमेंस रैसलर एजे ली से) पर निष्कासन पत्र थमा दिया गया।
इसके बाद, पंक ने रैसलिंग जगत में कभी भी वापस नहीं लौटने की कसम खाई और प्रशंसकों की तमाम आशाओं के बावजूद वह अपने शब्दों पर कायम रहें। पंक फिलहाल UFC से जुड़े हुए हैं।
Ad
Ad

2. गोल्डबर्ग

Ad
Ad
गोल्डबर्ग WCW के सबसे बड़े सुपरस्टार थे। जब WCW बंद हो गय तो गोल्डबर्ग तुरंत WWE में शामिल नहीं हुए। 2003 में उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया,उस समय के सबसे बड़े WWE स्टार द रॉक को कुचल कर रख दिया।
दुर्भाग्यवश, इसके बाद इनका WWE सफर काफी फीका रहा। वर्ल्ड हेवीवेट चैम्पियनशिप जीतने के बाद वह कुछ दिन बाद ही इसे गवां बैठे। ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच उनके लिए आखिरी मैच साबित हुआ। हालांकि 2016 में उन्होंने लैसनर के खिलाफ ही यादगार वापसी की और शानदार विदाई ली।
Ad
Ad
Ad

1. स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

Ad
Ad
ऑस्टिन 1998-2001 तक कम्पनी के सबसे बड़े चेहरे बने रहे। लेकिन 2002 तक WWE ने एक अलग मोड़ ले लिया था, क्योंकि ऑस्टिन अब मेन इवेंट स्टार नहीं थे। ऑस्टिन इससे खुश नहीं थे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसकी बुराई की थी।
Ad
Ad
जब कंपनी चाहती थी कि ऑस्टिन रॉ पर ब्रॉक लैसनर से हार जाएं, ऑस्टिन कंपनी छोड़कर चले गए। हालांकि ऑस्टिन बाद में वापस आ गए, और अब भी कभी-कभी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। लेकिन यह हमेशा के लिए ऑस्टिन के रिकॉर्ड पर एक दाग होगा।
Ad
लेखक: थॉमस लॉसन, अनुवादक: उत्कर्ष मिश्र
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications