शेन मैकमैहन को केविन ओवंस और सैमी जेन के हाथों मिली पिटाई के बाद डेनियल ब्रायन ने उन्हें अगले हफ्ते स्मैकडाउन पर नौकरी से निकाल दिया। उसके बाद डेनियल को भी शेन की तरह पिटाई का पात्र बनना पड़ा। यहां ये बात गौर करने वाली है कि इसी शो की शुरुआत में डेनियल ने 2 साल बाद खुद को इन रिग कॉम्पिटिशन के लिए क्लीयर किए जाने की बात बताई थी। अब चूंकि ये दोनों ऑथारिटी फिगर्स रैसलर्स के हाथों पिट चुके थे तो ये स्पष्ट था कि इनके और ओवंस-जेन के बीच एक टैग टीम मैच होगा। इसका प्रोमो ओवंस और जेन ने एक लाइव शो पर भी किया था, लेकिन इस समय WWE से ये खबर आई है कि अन्य परेशानियों के साथ साथ शेन किसी बीमारी से ग्रसित है। ये वही बीमारी है जिसने ब्रॉक लैसनर के UFC करियर पर भी असर डाला था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन शेन की जगह लेता है। आइए जानते है। बतिस्ता रैसलमेनिया 30 पर ब्रायन ने टाइटल जीतकर एक अद्भुत उपलब्धि हासिल की थी। उस समय 2014 में बतिस्ता को फैंस से उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। उनके जाने के बाद उन्हें हॉल ऑफ फेम का ऑफर दिया गया लेकिन उन्होंने फुल टाइम रैसलर के तौर पर आना चाहा। उस समय उन्हें भले ही वो सम्मान ना मिला हो, लेकिन इस समय ब्रायन के साथ टैग टीम बनाने पर उनकी ये इच्छा भी पूरी हो जाएगी। वैसे भी एक अच्छी वापसी हमेशा याद रहती है।