5 WWE सुपरस्टार्स जो कई बार शादी कर चुके हैं 

द रॉक & शार्लेट फ्लेयर
द रॉक & शार्लेट फ्लेयर

4.WWE सुपरस्टार ऐज

रॉयल रंबल 2020 में वापसी करने वाले ऐज 3 शादी कर चुके हैं और आपको बता दें उन्होंने पहली शादी पूर्व WWE सुपरस्टार वैल वेनिस की बहन ऐलान्ह मॉर्ले से साल 2001 में की और इसके बाद ऐज ने साल 2004 में मॉर्ले से तलाक ले लिया था। ऐज ने दूसरी शादी लिसा ऑर्टिज से कि लेकिन यह शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई और नवम्बर 2005 में इन दोनों ने तलाक ले लिया।

इसके बाद ऐज साल 2011 में WWE से रिटायरमेंट लेने के बाद बेथ फीनिक्स के साथ रिलेशनशिप में आए और साल 2016 में अपने जन्मदिन के मौके पर ऐज ने फीनिक्स से शादी कर ली।

3.WWE सुपरस्टार द अंडरटेकर

WWE से हाल ही में रिटायरमेंट लेने वाले द अंडरटेकर को कई लोग महानतम WWE सुपरस्टार मानते हैं। अगर द अंडरटेकर निजी जिंदगी के बारे में बात की जाये तो वह वर्तमान में पूर्व WWE सुपरस्टार मिशेल मैक्कूल के साथ शादीशुदा हैं लेकिन आपको बता दें मिशेल से शादी करने से पहले भी दो शादी कर चुके हैं।

उन्होंने पहली शादी जोडी लिन से की और यह शादी 1989 से 1999 तक चली। इसके बाद अंडरटेकर ने साल 2000 मे सारा फ्रैंक से दूसरी शादी की और साल 2007 में फिनोम ने सारा से तलाक ले लिया।

Quick Links