फास्टलेन (Fastlane) पीपीवी के लिए हर कोई उत्साहित है। WWE ने अपने इस इवेंट के लिए काफी सारे मैच तय कर दिए हैं। इसके चलते चीज़ें जरूर हो रोचक रह सकती हैं। इस इवेंट में कई सारे बड़े सुपरस्टार्स एक्शन में नजर आने वाले हैं। साथ ही रेसलमेनिया (WrestleMania) के पहले अंतिम पीपीवी में टाइटल चेंज भी हो सकते हैं। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब जॉन सीना ने चैंपियनशिप हारकर अन्य WWE सुपरस्टार को बेहतर दिखायाWWE जरूर ही इस पीपीवी को शानदार बनाना चाहेगा। इसके चलते उन्हें WrestleMania के पहले अंतिम पीपीवी को खास बनाना होगा। साथ ही कुछ मैचों में WWE को सरप्राइज और शॉक्स प्लान करने होंगे। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Fastlane में हो सकती हैं।5- Fastlane में साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर टैग टीम चैंपियनशिप जीत जाएंIt’s official.We’re getting Sasha Banks vs. Bianca Belair at WrestleMania 🔥(via @WWE)pic.twitter.com/JhjKqIBtBH— B/R Wrestling (@BRWrestling) February 27, 2021Fastlane में साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर का सामना नाया जैक्स और शायना बैजलर से विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच देखने को मिल सकता है। इस मैच में साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर की जीत के चांस काफी कम दिखाई दे रहे हैं। खैर, WWE अपने फैंस को काफी बड़ा शॉक दे सकता है। साशा बैंक्स और ब्लेयर के बीच WrestleMania में मैच देखने को मिल मिलने वाला है।ये भी पढ़ें:- WWE Fastlane 2021: 5 तरीके जिनसे रोमन रेंस vs डेनियल ब्रायन का अंत हो सकता हैइसके पहले अगर दोनों ही सुपरस्टार्स विमेंस टैग टीम चैंपियन बन जाएं तो ये बड़ा शॉक होगा। कोई भी इसकी उम्मीद नहीं करेगा। खैर, साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के बीच अनबन रही है। इसके साथ ही नाया जैक्स और शायना बैजलर के बीच SmackDown के अंतिम एपिसोड में अनबन दिखाई दी थी। ऐसे में फैंस को Fastlane में बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।