5 चौंकाने वाली चीजें जो Royal Rumble 2025 से पहले WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में हो सकती हैं

Ujjaval
SmackDown में काफी कुछ हो सकता है (Photo: WWE.com)
SmackDown में काफी कुछ हो सकता है (Photo: WWE.com)

Shocking Things Can Happen SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। यह रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) से पहले WWE का आखिरी शो है। इसके द्वारा कंपनी हाइप बनाने की पूरी कोशिश करती हुई नज़र आएगी। अगर ब्लू ब्रांड को खास बनाना है, तो उन्हें कुछ सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे फैंस का उत्साह दोगुना हो जाएगा। इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीजों के बारे में बात करेंगे, जो SmackDown के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।

5- WWE स्टार सोलो सिकोआ 2025 के मेंस Royal Rumble मैच के लिए एंट्री अनाउंस कर सकते हैं

सोलो सिकोआ के भविष्य के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है। सोलो Raw Netflix डेब्यू में हार के बाद से चुप हैं। हालांकि, SmackDown में वो आखिर चुप्पी तोड़ सकते हैं। वो प्रोमो कट करते हुए मेंस Royal Rumble मैच में अपनी एंट्री करने का ऐलान कर सकते हैं। अभी उनके शो में आने और रंबल मैच में एंट्री का ऐलान करने के बारे में कोई नहीं सोच रहा है। इसी वजह से अगर वो ऐसा कुछ कदम उठाते हैं, तो सभी को हैरानी जरूर होगी।

4- मीचीन नई WWE विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन सकती हैं

मीचीन और चेल्सी ग्रीन के बीच काफी समय से दुश्मनी देखने को मिल रही है। ग्रीन को हमेशा ही मीचीन पर पाइपर निवेन के कारण जीत मिलती आई है। अब पूर्व OC मेंबर के पास बी-फैब का साथ है। इसी वजह से SmackDown में चेल्सी और मीचीन के मैच में अगर पाइपर दखल देती हैं, तो उन्हें बी-फैब संभाल सकती हैं। इसी के बाद फैंस को सरप्राइज करते हुए मीचीन जीत सकती हैं और नई विमेंस यूएस चैंपियन बन सकती हैं।

3- WWE Royal Rumble 2025 से पहले शार्लेट फ्लेयर वापसी करके प्रोमो कट कर सकती हैं

शार्लेट फ्लेयर को एक्शन से दूर हुए एक साल से ज्यादा हो गया है। वो अब विमेंस Royal Rumble मैच द्वारा वापसी करने वाली हैं। उनकी वापसी का ऐलान हो गया है और ऐसे में उनका आना किसी तरह का सरप्राइज नहीं होगा। इस स्थिति में SmackDown में भी फ्लेयर का उपयोग किया जा सकता है। शार्लेट रिंग में आ सकती हैं और एक प्रोमो कट करते हुए विमेंस रंबल को दूसरी बार जीतने का दावा ठोक सकती हैं। फ्लेयर के आने की उम्मीद नहीं है। इसी वजह से उनकी अपीयरेंस फैंस को चौंका सकती है।

2- WWE स्टार सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच दरार आ सकती है

सोलो सिकोआ Raw Netflix डेब्यू के बाद से अब तक अपनी हार को लेकर कुछ नहीं बोले हैं। वो एक SmackDown में जेकब फाटू और टामा टोंगा को रिंग में अकेला छोड़कर चले गए थे। यह चीज जरूर उनके दोनों साथियों को पसंद नहीं आई होगी। फाटू अब खुद आगे आ रहे हैं और ऐसे में सोलो के साथ उनकी दरार शुरू हो सकती है। यहां से भविष्य में उनके बीच मैच की नींव रखी जा सकती है। अगर दोनों के बीच ऐसा कुछ हुआ, तो फैंस के बीच जरूर बवाल मचेगा।

1- WWE SmackDown में केविन ओवेंस, कोडी रोड्स पर पाइलड्राइवर लगा दें

Royal Rumble 2025 इवेंट में कोडी रोड्स और केविन ओवेंस के बीच मैच होने वाला है। दोनों ही अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल के लिए लैडर मैच में आमने-सामने दिखेंगे। बता दें कि केविन और कोडी काफी बड़े दुश्मन बन गए हैं और वो एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। केविन जरूर ही कोडी को Royal Rumble में 100% फिट होकर आते हुए नहीं देखना चाहेंगे। इसी वजह से वो उस मूव का उपयोग कर सकते हैं, जिससे उन्होंने पहले कोडी और रैंडी ऑर्टन को चोटिल किया था। अगर ऐसा होता है, तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications