5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE Raw के एपिसोड में हो सकती हैं

जॉन सीना और बैकी लिंच
जॉन सीना और बैकी लिंच

रॉ (Raw) के अगले एपिसोड के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी शानदार रहा और WWE ने सभी को प्रभावित कर दिया। इस वजह से अब Raw के एपिसोड से भी उम्मीद बढ़ गई है। इस एपिसोड में कुछ जबरदस्त मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन देखने को मिल सकता है।

अगर WWE को Raw का अगला एपिसोड खास और रोचक बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे यह एपिसोड सभी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।

5- Raw में निकी एश नई Raw विमेंस चैंपियन बन जाएं

Raw के एपिसोड में WWE सभी फैंस को सरप्राइज कर सकता है। रिया रिप्ली ने शार्लेट फ्लेयर का सामना Money in the Bank पीपीवी में किया था। दोनों का मुकाबला जबरदस्त रहा लेकिन अंत में फ्लेयर ने एक बड़ी जीत अपने नाम की। इसके साथ ही वो नई Raw विमेंस चैंपियन बन गई। इसके अलावा निकी क्रॉस ने विमेंस Money in the Bank लैडर मैच जीता था। Raw के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर एक प्रोमो कट कर सकती हैं और अपनी जीत के बारे में बात कर सकती हैं।

इस दौरान रिया रिप्ली आकर फ्लेयर पर बुरी तरह हमला कर सकती हैं। अगर निकी एश इसका फायदा उठाकर फ्लेयर को पिन करके जीत दर्ज कर लेती हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। इसके साथ ही निकी नई विमेंस चैंपियन बन सकती हैं। WWE के पास अपने फैंस को सरप्राइज देने का काफी बड़ा मौका रहने वाला है। निकी क्रॉस इतनी जल्दी चैंपियन बनकर सभी को शॉक दे सकती हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- बैकी लिंच वापसी करते हुए शार्लेट फ्लेयर को चुनौती दें

अगर निकी क्रॉस अपने कॉन्ट्रैक्ट को अभी कैश-इन करने का निर्णय नहीं लेती हैं तो फिर WWE एक धमाकेदार सैगमेंट बुक कर सकता है। शार्लेट फ्लेयर के प्रोमो सैगमेंट के दौरान अगर बैकी लिंच की वापसी देखने को मिलती है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। Raw में बैकी वापसी करते हुए सभी चौंका सकती हैं।

बैकी लिंच काफी समय से WWE में दिखाई नहीं दी हैं। इस समय बैकी लिंच काफी अच्छे शेप में नजर आ रही हैं और लग रहा है कि वो वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं। ऐसे में अब Raw के एपिसोड में बैकी लिंच वापसी कर सकती हैं और शार्लेट फ्लेयर को SummerSlam के लिए चैलेंज कर सकती हैं।

3- एलेक्सा ब्लिस Raw में ईवा मैरी और डूड्रॉप पर हमला करें

एलेक्सा ब्लिस को Money in the Bank में जीत नहीं मिली लेकिन वो Raw में अपनी दुश्मनी जारी रख सकती हैं। पिछले हफ्ते ईवा मैरी और डूड्रॉप Raw में एलेक्सा ब्लिस के प्लेग्राउंड में दिखाई दी थीं। अब Raw के एपिसोड में दुश्मनी जारी रह सकती हैं। इस हफ्ते एलेक्सा ब्लिस सभी को सरप्राइज कर सकती हैं।

वो ईवा मैरी और डूड्रॉप के साथ माइंड गेम्स खेल सकती हैं। साथ ही उन दोनों पर हमला करते हुए सभी को चौंका सकती हैं। इसके बाद उनके बीच एक मैच देखने को मिल सकता है। SummerSlam जैसे बड़े पीपीवी के पहले एलेक्सा ब्लिस को कुछ मैचों में जीत दर्ज करने की जरूरत हैं और इस वजह से वो किसी स्टार के खिलाफ मैच लड़कर उन्हें पराजित भी कर सकती हैं।

2- गोल्डबर्ग वापसी करते हुए बॉबी लैश्ले पर बुरी तरह हमला करें

Raw के एपिसोड में बॉबी लैश्ले अपनी बड़ी जीत को सेलिब्रेट कर सकते हैं। Money in the Bank पीपीवी में बॉबी लैश्ले एक अलग ही रूप में देखने को मिले। उन्होंने कोफी किंग्सटन को बुरी तरह पराजित किया था। अब Raw के एपिसोड में वो अपनी जीत को लेकर बात कर सकते हैं और इसपर जश्न मना सकते हैं।

इस दौरान अगर गोल्डबर्ग वापसी करते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। उनकी वापसी की खबरें काफी समय से सामने आ रही है। वो वापस आकर लैश्ले पर बिना कुछ कहे हमला कर सकते हैं और फिर उन्हें WWE टाइटल के लिए चैलेंज करते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। गोल्डबर्ग आते ही अपना अलग रूप दिखा सकते हैं।

1- जॉन सीना Raw में मैच लड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज करें

Raw के एपिसोड में जॉन सीना का मैच तय नहीं हुआ है। WWE ने घोषणा करते हुए बताया है कि जॉन सीना Raw की शुरुआत करेंगे और उनका प्रोमो सैगमेंट देखने को मिलेगा। वो इस दौरान अपनी वापसी का कारण बताएंगे। WWE अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज कर सकता है। सभी का मानना है कि सीना का सिर्फ प्रोमो देखने को मिलेगा।

अगर वो Raw में कोई मैच लड़ते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। उनके सैगमेंट में कोई सुपरस्टार इंटरफेयर कर सकता है और इसके बाद सीना का Raw के लिए बड़ा मैच तय हो सकता है। सीना को Raw में लड़ते हुए देखना काफी बड़ी चीज़ रहेगी और वो एक अहम जीत अपने नाम कर सकते हैं।

Quick Links