स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने अपने इस एपिसोड के लिए कोई घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद ये रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 के बाद SmackDown का पहला एपिसोड होगा। इसके चलते WWE कुछ बड़े मैच और सैगमेंट तय कर सकता है। View this post on Instagram A post shared by adamcolepro (@adamcolepro)ये भी पढ़ें:- WrestleMania के बाद Raw के बेहद खराब एपिसोड पर भड़के फैंस, WWE देखना बंद करने की दी धमकीअगर WWE को WrestleMania के बाद SmackDown के एपिसोड को खास बनाना है तो उन्हें कुछ सरप्राइज और शॉक्स प्लान करने होंगे। इससे फैंस का मजा शो को लेकर बना रहेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- SmackDown में एडम कोल का डेब्यू हो View this post on Instagram A post shared by adamcolepro (@adamcolepro)WrestleMania के बाद हमेशा ही नए सुपरस्टार्स मेन रोस्टर का हिस्सा बनते हैं। ऐसे में इस बार एडम कोल मेन रोस्टर पर आ सकते हैं। दरअसल, उन्होंने NXT में काफी ज्यादा सफलता हासिल कर ली हैं और उनकी दुश्मनी का अंत हो गया है। साथ ही उनकी प्रसिद्ध टीम अनडिस्प्यूटेड एरा भी टूट चुकी हैं। ऐसे में उनका मेन रोस्टर पर आप डेब्यू देखने को मिल सकता है।ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स: पूर्व चैंपियंस की चौंकाने वाली वापसी, मेन इवेंट में दिग्गज पर हुआ जबरदस्त अटैकवो SmackDown में डेब्यू करते हुए किसी मिड-कार्ड सुपरस्टार के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। साथ ही मैच में जीत दर्ज कर सकते हैं। कोई भी उम्मीद नहीं कर रहा है कि एडम कोल का डेब्यू हो सकता है। Raw में भी कोई NXT डेब्यू नहीं हुआ था। ऐसे में अगर एडम कोल अचानक से आते हैं तो ये काफी बड़ा सरप्राइज होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।