स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। रेसलमेनिया (WrestleMania) पीपीवी अब करीब है। WWE को जरूर ही SmackDown के एपिसोड में कुछ बड़े मैच और सैगमेंट बुक करने होंगे। अबतक WWE ने ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। सिर्फ एक सैगमेंट ही तय किया गया है।This could be an amazing match. Instead WWE will make it a joke and have Logan Paul beat one of them up#wwelogic pic.twitter.com/OhQsbOQXkH— Deeken (@Deeken65813643) March 28, 2021ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के पुराने दुश्मन ने WWE Raw में फेमस सुपरस्टार की बुरी हालत करने का कारण बतायाअगर WWE को SmackDown का एपिसोड रोचक बनाना है तो उन्हें कुछ सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे SmackDown का एपिसोड सबके बीच चर्चा का विषय बन सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- SmackDown में लोगन पॉल को स्पेशल गेस्ट रेफरी बनाया जाएं.@LoganPaul will join @SamiZayn on #SmackDown NEXT WEEK! 👀 pic.twitter.com/8sT06g59UT— WWE (@WWE) March 27, 2021SmackDown में एक बड़ा सैगमेंट देखने को मिलने वाला है। सैमी जेन के सैगमेंट में लोगन पॉल नजर वाले हैं। इस समय केविन ओवेंस और सैमी जेन की दुश्मनी देखने को मिल रही हैं। साथ ही दोनों के बीच WrestleMania के लिए मैच भी तय हो गया है। पिछले हफ्ते सैमी जेन के लोगन पॉल के आने की घोषणा की थी।ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के खिलाफ मैच को लेकर ऐज ने दिया चौंकाने वाला बयानइस हफ्ते लोगन दिखाई देने वाले हैं। वो इस सैगमेंट में सबको सरप्राइज कर सकते हैं। दरअसल, केविन ओवेंस इस सैगमेंट में दखल दे सकते हैं। साथ ही किसी तरह से लोगन पॉल उनके WrestleMania मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी बन सकते हैं। इससे फैंस के बीच मैच में रुचि बढ़ जाएगी। साथ ही लोगन पॉल को एक बड़ा पद मिलेगा। SmackDown में इस तरीके से बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।