5 चौंकाने वाली चीज़ें जो NXT: Takeover को जबरदस्त हिट बना देंगी

# 3 वॉर मशीन का ऑथर्स आॅफ पेन पर हमला करना

Ad

एक और टीम जिसने कैंडिस लेरे के साथ-साथ WWE के साथ साइन किया, वह है ROH पावरहाउस जिन्हें वॉर मशीन के नाम से जाना जाता है। आने वाले महीनों में, ये विशाल हल्क NXT टैग टीम डिवीजन में चार चांद लगा वाले हैं। और यह कैसे अपनी छाप छोड़ेंगे? इसका सबसे आसान तरीका होगा ऑथर्स आॅफ पेन पर हमला करके। ऑथर्स अपने बुक अॉफ पेन का अगला अध्याय NXT टेकओवर:फिलाडेल्फिया में लिखने की कोशिश करेंगे, जहां वह NXT टैग टीम चैंपियनशिप के लिए द अनडिस्प्यूटेड एरा से भिड़ने वाले हैं। द अनडिस्प्यूटेड एरा को उनकी चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद करेगा बिना ऑथर्स आॅफ पेन को पिन किए और कमजोर दिखाए हुए। यह अभी के लिए एक सही निर्णय होगा क्योंकि आने वाले महीनों में NXT द अनडिस्प्यूटेड एरा के इर्द-गिर्द बुना जाना चाहिए।

# 2 रिकोशे का रिंगसाइड पर दिखाई देना‌

एजे स्टाइल्स के जैसे रिकोशे भी WWE में कदम रखने से पहले ही एक सुपरस्टार बन चुके हैं। वह रिंग में ऐसी चीजें कर सकते हैं जो फैंस देखकर चौंक जाएंगे। NXT अपने नए रैसलर का प्रदर्शन NXT टेकओवर:फिलाडेल्फिया में कर सकती है। उन्होंने पहले भी बॉबी रूड और ड्रू मैकइंटायर जैसे सुपरस्टारों के साथ ऐसा किया हुआ है। रिकोशे, ड्रू मैकइंटायर की चोट के बाद NXT के लिए वह संजीवनी बन सकते हैं जिसकी उन्हें सख्त जरूरत है। बस आशा करते हैं कि वह NXT के बाद 205 लाइव की राह ना पकड़े।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications