WrestleMania के बाद रॉ में इन 5 चीजों की होने की उम्मीद

wrestlemania-raw-tag-team-titles-1491205104-800

जितना शानदार रैसलमेनिया था, उतने ही शानदार तरीके से कुछ स्टोरीलाइन का अंत हुआ, अब फैंस रैसलमेनिया के बाद वाली रॉ के लिए भी उतने ही उत्साहित है। यह जरूरी है, क्योंकि मेनिया के बाद दोनों ही शो में नई स्टोरीलाइन बिल्ड होगी और कुछ अलग एंगल स्क्रीन पर कुछ महीनों के लिए देखने को मिलेंगे। पिछले साल हमने एंजो अमोरे, बिग कैस और अपोलो क्रूज का डैब्यू देखने को मिला, तो साथ ही में सिजेरो और मरीस ने काफी समय बाद वापसी की थी। इस साल के रैसलमेनिया के बाद फैंस के लिए क्या रखा है? आइए नज़र डालते हैं।

Ad

ऑनरेबल मेंशन : हार्डी ब्रदर्स का मैकमैहन से मिलना

WWE फैंस ने हार्डी ब्रदर्स के वापिस आने से पहले ही डिलीट चैन्ट शुरू कर दिए थे। अब ब्रोकन हार्डी नए टैग टीम चैम्पियंस है, जिससे वो रॉ में रिंग में आकर WWE यूनिवर्स को एंटरटेन कर सकते हैं। अगर वो विंस मैकमैहन या फिर स्टेफनी मैकमैहन से मिलते हैं, तो चीजें और भी दिलचस्प हो सकती है।

1- नए जनरल मैनेजर

angle-2-1491040391-800

इस बात में किसी को भी शक नहीं है कि फैंस रॉ की तुलना में स्मैकडाउन देखना पसंद करते हैं। इसी वजह से रॉ को मिक फोली की जगह लेने के लिए फैंस फेवरेट सुपरस्टार को जनरल मैनेजर के रूप में लाना होगा। हाल ही में कर्ट एंगल को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया और वो अभी भी रैसलिंग कर सकते हैं। इसी कारण कर्ट एंगल आसानी से रॉ का हिस्सा बन सकते हैं।

2- डीमन किंग की वापसी

finn-balor-1491041570-800
आखिरी बार हमने बैलर को यूके टूर्नामेंट में देखा था। वो कई महीनों तक चोट से झूझने के बाद अब रीहैब से गुजर रहे हैं और वो जल्द ही वापसी कर सकते हैं। उनको वापस लाने के लिए रैसलमेनिया के बाद रॉ से अच्छा मौका कोई और नहीं हो सकता। क्रिस जैरिको अब अपने बैंड के साथ टूर पर गए, इसलिए कंपनी को बड़ा बेबीफेस चाहिए। फिन बैलर के पास इस किरदार को निभाने के लिए हर एक गुण मौजूद है। सबसे पहले यूनिवर्सल चैम्पियन को नई फिउड्स में देखा जा सकता है।
Ad

3- एमा का डेब्यू

emma-1491201706-800
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि रॉ की विमेन्स डिवीजन में गहराई की कमी हैं। साशा बैंक्स भी जल्द ही हील टर्न नहीं करने वाली। इसी वजह से एमा को वापस लाने का सही समय है और बेली के साथ फिउड में आ सकती हैं। एमा हील का किरदार अच्छे से निभा सकते हैं, यह सबने NXT में भी देखा है। हालांकि उनकी बुकिंग ने सबको काफी हैरान कर रखा है। फैंस यह उम्मीद कर होंगे कि वो बेली के टॉप प्राइज़ के लिए लड़ते हुए नज़र आए।
Ad

4- नई एवोल्यूशन

new-evolution-1491043768-800

हाल ही में ट्रिपल एच, समोआ जो और केविन ओवंस ने नई टीम बनाई। अफवाहों की माने तो रॉ में अब नई एवोल्यूशन का दबदबा रहेगा। हील स्टेबल ब्रॉक लैसनर जैसे डोमिनेंट चैम्पियन के लिए बिल्कुल सही होंगे। हालांकि एक टीम के तौर पर यह बीस्ट को जरूर चैलेंज करेंगे।

5- रोमन रेंस का विलन बनना

roman-reigns-superstar-2-1491044092-800

रोमन रेंस और अंडरटेकर इस साल रैसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा बने, जहां बिग डॉग ने अंडरटेकर को रिटायर किया। इसी वजह से क्राउड उन्हें बेबीफेस के तौर पर चीयर नहीं कर पाएंगे। क्या WWE फैंस की सुनेगी और उन्हें बैड गाए बनाएगी? क्या वो एवोल्यूशन के चौथे मेंबर बनेंगे और कंपनी नई स्टोरीलाइन शुरू करेगी। निश्चित ही यह कंपनी के लिए यह फ़ैसला काफी फायदेमंद होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications