स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी जबरदस्त रहेगा। WWE ने अपने इस एपिसोड के लिए कुछ बड़े मैचों और सैगमेंट्स का ऐलान कर दिया है। जॉन सीना (John Cena) SmackDown में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा पूर्व NXT स्टार का डेब्यू भी देखने को मिलेगा। SmackDown के एपिसोड में बड़ा टाइटल मैच होगा। इसके अलावा SummerSlam के लिए स्टोरीलाइंस की शुरुआत देखने को मिलेगी।He's baaaaaaaaaaaaaaack.#MITB @JohnCena pic.twitter.com/3ZpoALMYOP— WWE (@WWE) July 19, 2021अगर WWE को SmackDown का अगला एपिसोड खास बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे एपिसोड फैंस के बीच चर्चा का विषय बनेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- सैथ रॉलिंस SmackDown में ऐज पर बुरी तरह हमला करें#RT if You're Loving this Seth Rollins - Edge feud!! pic.twitter.com/5HWGHPGdfO— Cenation - WWE Guy (@CenationMarian1) July 17, 2021सैथ रॉलिंस की वजह से ही ऐज यूनिवर्सल चैंपियनशिप नहीं जीत पाए। मैच के बाद भी उनके बीच जबरदस्त तरीके से ब्रॉल देखने को मिला था। अब SmackDown के एपिसोड में दोनों की दुश्मनी जारी रह सकती है। सैथ रॉलिंस शो के दौरान प्रोमो कट कर सकते हैं और ऐज पर हमला करने का कारण बता सकते हैं। इसके बाद ऐज आकर सीधा सैथ रॉलिंस पर हमला कर सकते हैं। इस सैगमेंट के दौरान अगर सैथ रॉलिंस का पलड़ा भारी रहता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।सैथ रॉलिंस ने 2014 में ऐज पर बुरी तरह हमला किया था। वो इस चीज़ को फिर दोहरा सकते हैं। अगर SmackDown के एपिसोड में ऐसा कुछ होता है तो यह चौंकाने वाली चीज़ होगी। बतौर बेबीफेस अभी ऐज को कमजोर दिखाया जा सकता है लेकिन बाद में शायद वो भी बदला ले सकते हैं। SmackDown के एपिसोड में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो सभी फैंस के बीच यह चर्चा का विषय बन जाएगा।