2- बियांका ब्लेयर की जीत के बाद साशा बैंक्स की वापसी हो
बियांका ब्लेयर और कार्मेला के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में बियांका ब्लेयर की जीत के चांस सबसे ज्यादा रहने वाले हैं। इस मैच के बाद WWE अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकता है। अगर साशा बैंक्स की वापसी होती है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।
वो बियांका ब्लेयर को SummerSlam 2021 में मैच के लिए चैलेंज कर सकती हैं। दोनों के बीच WrestleMania 37 में मैच देखने को मिला था। बैंक्स की उस समय हार हुई थी और इसके बाद वो WWE के एक्शन से दूर हो गई थीं। अब SmackDown में वो वापसी करते हुए रीमैच की मांग कर सकती हैं।