स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। WWE ने एपिसोड के लिए अबतक कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है। इसके बावजूद महीनों से एपिसोड रोचक रहे हैं और ऐसे में SmackDown का यह एपिसोड भी अच्छा साबित हो सकता है। समरस्लैम (SummerSlam) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया जाएगा। कुछ मैचों का ऐलान भी देखने को मिल सकता है। फैंस की वापसी के बाद SmackDown का एपिसोड पहले से भी बेहतर हो गया है। ऐसे में WWE को अब निराश नहीं करना चाहिए।PRIN❌E#SmackDown @FinnBalor pic.twitter.com/hCvsiDG2VJ— WWE (@WWE) July 24, 2021SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस, ऐज, जॉन सीना और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े स्टार्स नजर आ सकते हैं। अगर WWE को SmackDown का एपिसोड खास और रोचक बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे SmackDown का एपिसोड धमाकेदार रहेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- SmackDown में ऐज और सैथ रॉलिंस का मैच आधिकारिक रूप से तय हो जाए.@EdgeRatedR has heard enough!!!#SmackDown @WWERollins pic.twitter.com/uMHPd9wMzH— WWE (@WWE) July 24, 2021ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच दुश्मनी काफी अच्छी रही है। हर कोई इस स्टोरीलाइन के लिए रुचि दिखा रहा है। पिछले हफ्ते भी उनका सैगमेंट देखने को मिला था और वो प्रशंसकों के बीच काफी चर्चा का विषय बना था। ऐज और सैथ रॉलिंस का एक और सैगमेंट देखने को मिल सकता है। ऐज SmackDown की शुरुआत करते हुए प्रोमो कट कर सकते हैं।इस सैगमेंट के दौरान वो सैथ रॉलिंस को SummerSlam में चेयर्स मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस आकर ऐज से बहस कर सकते हैं और उनपर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। इसके बाद वो चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं। अगर SmackDown में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। दोनों के बीच सभी मैच देखना चाहते हैं।