WWE के 5 मौजूदा सुपरस्टार्स जिनकी उम्र जानकर आप चौंक जाएंगे

Enter capt

हाल ही में जॉन सीना ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया और वो काफी अच्छे दिख रहे थे। आज के समय में एक रैसलर की औसतन उम्र 20 से लेकर 30 तक होती है। ऐसे लोग भी हैं जिनकी उम्र औसतन से कम यह काफी ज्यादा होती है लेकिन WWE में हर परफॉर्मर की औसतन उम्र 30 साल तक होती है। आइए जानें ऐसे रैसलर्स के बारे में जिनकी उम्र जानकर आप चौंक जायेंगे।

Ad

#5 द असेंशन (दोनों की उम्र 38 साल है)

यह दोनों भले ही ऐसे ना दिखते हो लेकिन कॉनर और विक्टर की उम्र 38 साल है। टैग टीम्स में द रिवाइवल इनकी उम्र के काफी करीब है जिसमें डैश की उम्र 30 साल और डॉसन की उम्र 33 साल है। एक चौंकाने वाली बात यह भी है कॉनर WWE में साल 2005 से हैं। उन्होंने WWE की डेवलपमेंटल ब्रांड OVW को जॉइन किया था।

#4 ऑथर्स और पेन (23 और 24)

E
Ad

पहली नज़र में, आप लोगों ने सोचा होगा कि इनकी उम्र 30 से आसपास होगी लेकिन इन दोनों की उम्र उससे काफी कम है।WWE में इस समय रैसलर्स की औसतन उम्र 30 साल के आसपास है लेकिन अब WWE के पास यंग रैसलर्स भी हैं। यह दोनों पुराने NXT चैंपियंस भी रह चुके हैं और अब उन्हें मेन रोस्टर में बुलाया गया है तो हम उम्मीद करते हैं कि यहां पर भी इन्हें उतनी ही सफलता मिलेगी।

#3 फिन बैलर (36)

Enter
Ad

फिन बैलर भले ही 25 साल के दिखते हों लेकिन इनकी उम्र 36 साल है। फिन बैलर एक अच्छी शेप में है और यह काफी स्ट्रिक्ट डाइट में रहते हैं। बैलर जुलाई में 37 साल के हो जाएंगे। बैलर WWE में ज्यादा लंबे समय से नहीं है। उन्होंने जब से अपने करियर की शुरुआत की है, रैसलिंग की दुनिया में अपना नाम बनाया है। यह काफी चौंकाने वाली बात है कि कुछ सालों में ही वह 40 साल के हो जाएंगे, लेकिन अभी भी वह हर मैच में अच्छे शेप में नजर आते हैं।

#2 एडम कोल (29)

E
Ad

एडम कोल ने अपने करियर में काफी कुछ हासिल कर लिया है और वह अभी तक 30 साल के भी नहीं हुए हैं। वह 2 बार के ROH चैंपियन देख चुके हैं और वह पहले NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन भी हैं। उन्हें रैसलिंग करते हुए लगभग 10 साल हो चुके हैं और उन्होंने इस दौरान काफी कुछ किया है। उन्हें NXT में सफलता मिल चुकी है और हम उम्मीद कर सकते हैं कि ऐसा मेन रोस्टर में भी होगा।

#1 ड्रू मैकइंटायर (32)

<p>
Ad

जब इन्होंने अपने डेब्यू किया था तब उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी और इन्हें खुद विंस मैकमैहन ने चुना था। इन्हें सिर्फ 10 साल हुए हैं और वह अब सबसे अच्छे रैसलर्स में से एक हैं। अगर WWE नए टैलेंट्स का सही से इस्तेमाल करे तो मैकइंटायर और कोल जैसे रैसलर्स अगले रैंडी ऑर्टन और जॉन सीना बन सकते हैं। लेखक- सीन एंडरमैन, अनुवादक- ईशान शर्मा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications