जब फिन बैलर को रॉ में ड्राफ्ट किया गया था तब हम समझ गए थे की उनका करियर बहुत आगे बढ़ेगा।लेकिन फिर समरस्लैम पर उन्हें लगी चोट के कारण उन्हें रिंग से दूर होने पड़ा। ख़िताब जीतने के 24 घन्टे बाद ही उन्हे अपना ख़िताब वापस लौटना पड़ा। इसके बाद वो कभी कभार इधर उधर दीखते रहे हैं। उनकी वापसी को लेकर काफी अफवाहें चल रही हैं। लेकिन हर गुजरते पे पर व्यू के बाद हमे केवल निराशा हाथ लग रही है। रॉयल रम्बल 2017 पर उनके सरप्राइज एंट्री की खबर थी, लेकिन ऐसा भी होते हमे देखने नहीं मिला। ना ही वो फास्टलेन पर लौटें। रैसलमेनिया 33 के लिए अब 10 दिन से कम का समय बचा है और अबतक उनकी वापसी नहीं हुई। ना उनका कहीं जिक्र किया गया है और ना ही वो कहीं दिखाई दिए हैं। ऐसे में रैसलमेनिया 33 पर उनके दिखने की संभावना ना के बराबर है। लेखक: एलेक्स, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी