WWE एक्सट्रीम रूल्स में सैथ रॉलिंस
Ad

रेसलमेनिया के बाद से सैथ रॉलिंस की फ्यूड रे मिस्टीरियो के साथ शुरू हो गई थी। इन दोनों की राइवलरी काफी लंबी चली थी। WWE एक्सट्रीम रूल्स में इन दोनों के बीच ऑय फॉर एन ऑय मैच हुआ था। इस मैच में दोनों के बीच हार्ड फाइटिंग देखने को मिली थी। इस मैच को जीतने के लिए सैथ रॉलिंस ने सब कुछ कर दिया। रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो के सिर को स्टील स्टेप्स पर जबरदस्ती मार दिया। और वो तब तक नहीं रूके जब तक उनकी आंख में नहीं लग जाती। ये पल काफी खतरनाक था। ये आज भी फैंस के जेहन में बसा हुआ है। रॉलिंस ने इस मैच की जीत लिया था। रे मिस्टीरियो की आंख का जो हाल सैथ रॉलिंस ने किया था वो काफी खतरनाक था।
Edited by PANKAJ JOSHI