5 चीजें जिन्हें WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स को हासिल करना बाकी है

15-34-58-b9080-1507115736-500

"फिनोमिनाल" एक विशेषण है जिसका इस्तेमाल किसी असाधारण चीज़ का उल्लेख करने के लिए किया जाता है। इसलिए जब बात एजे स्टाइल्स के करियर की आती है तो उन्हें "द फिनोमिनाल वन" कहा जाता है। मिस्टर TNA के नाम से लोकप्रिय स्टाइल्स TNA के पहले ट्रिपल क्राउन विजेता थे। उन्होंने TNA x डिवीज़न, NWA टैग टीम चैंपियनशिप और NWA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। 2010 में स्टाइल्स ने टॉप 500 प्रोफेशनल रैसलर्स की सूची में जगह बनाई। रॉयल रम्बल 2016 में स्टाइल्स ने WWE में डेब्यू करते हुए WWE में एंट्री की। दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और फिर करीब डेढ़ साल बाद स्टाइल्स WWE के टॉप रैसलर हैं। लेकिन WWE में ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें स्टाइल्स को हासिल करना अभी बाकी है। ये रही WWE में 5 उपलब्धियां जिन्हें एजे स्टाइल्स को हासिल करना बाकी है:

Ad

#1 रॉयल रम्बल जीत

माइकल कोल ने उत्साह से बोला, “स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट के सबसे अच्छे फ्री एजेंट।" ये वाक्य WWE में डेब्यू कर रहे एजे स्टाइल्स के लिए कहा गया था और 15 हज़ार दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि WWE ने उन्हें NXT से होकर मुख्य रॉस्टर में लाने की जगह सीधे मुख्य रॉस्टर में लेकर आएं। पिछले एक दशक में जॉन सीना, बतिस्ता, ट्रिपल एच और रैंडी ऑर्टन दो-दो बार रॉयल रम्बल जीत चुके हैं। ये सुपरस्टार्स मुख्य इवेंट में रह चुके हैं और उन्हें दोबारा वहां होने का मौका मिला है। 2016 में उन्होंने इसी के द्वारा अपना डेब्यू किया और फिर इस साल PPV पर अपना ख़िताब बचाया। रॉयल रम्बल 2018 जीतकर वो रैसलमेनिया के लिए अपनी जगह पक्की करेंगे। स्टाइल्स की वहां पर जीत बेहद खास होगी।

#2 रैसलमेनिया का मुख्य इवेंट

15-35-10-c46a7-1507117112-500

पिछले 22 महीनों में स्टाइल्स ने दिखा दिया है कि वो कंपनी के मुख्य इवेंट में बेहतरीन काम कर सकते हैं। इसलिए उन्हें रैसलमेनिया 34 के मुख्य इवेंट में जगह ज़रूर मिलनी चाहिए। मेनिया के मंच पर स्टाइल्स शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ 5 स्टार मैच देने में सक्षम हैं। किंग ऑफ स्ट्रांग स्टाइल जल्द ही WWE चैंपियनशिप जीत जाएंगे और फिर रैसलमेनिया 34 के मुख्य इवेंट पर उनकी भिड़ंत एजे स्टाइल्स से होनी चाहिए। अपनी मैच जीतने की संभावना बढ़ाने के लिए स्टाइल्स अपने साथ गैलोज़ और एंडरसन को लेकर आ सकते हैं। इसी के साथ उनका हील टर्न भी हो जाएगा। इन दोनों स्टार्स के बीच रैसलमेनिया के मंच पर 5 स्टार मैच की पूरी संभावना है।

#3 ब्रॉक लैसनर से भिड़ंत

15-35-29-6892d-1507116054-500

इन दोनों रैसलर्स के पास अनुभव है और दोनों दिग्गज रैसलर्स की श्रेणी में आते हैं और उनका इतिहास लगभग एक जैसा है। दोनों रैसलर्स ने अपने - अपने डेब्यू मैच में IWGP चैंपियनशिप हासिल कर ली थी। इसके अलावा दोनों ने WWE की टॉप चैंपियनशिप भी जीती है। केवल इन दोनों स्टार्स के पास ये दोनों ख़िताब है। दोनों स्टार्स ने WWE मैनेजमेंट को अपने प्रदर्शन से खुश किया और दर्शकों के चहिते बने। दोनों के साइज़ में काफी अंतर है और इसपर दर्शक विरोध कर सकते हैं लेकिन हमें स्टाइल्स की क्षमता को कम नहीं आंकना चाहिए। स्टाइल्स में अपने विरोधी के अनुसार मैच लड़ने की कमाल की काबिलियत है। स्टाइल्स में लैसनर जैसी ताकत न हो लेकिन उनकी रिंग स्किल उन्हें बीस्ट के सुप्लेक्स सिटी से बचा सकती है।

#4 रॉ का टॉप रैसलर बनना

15-35-52-0a173-1507116268-500

एजे स्टाइल्स WWE के "B शो" में नई जान लेकर आएं और अपने कमाल के प्रदर्शन से उन्होंने स्मैकडाउन लाइव रॉस्टर के स्टार्स का प्रदर्शन निखारा। जॉन सीना, डीन एम्ब्रोज़ और बैरन कॉर्बिन के खिलाफ मैच लड़कर स्टाइल्स ने WWE के खिताबों की अहमियत बढ़ा दी है। उनके साथ लड़ते हुए जेम्स एल्सवर्थ और शेन मैकमैहन को भी अहमियत मिली। WWE के अगले ड्राफ्ट में स्मैकडाउन के इस मेगास्टार को रॉ का हिस्सा बनना चाहिए। स्टाइल्स में किसी भी ब्रैंड का टॉप स्टार बनने की काबिलियत है। उनके पास रैसलिंग स्किल है, दर्शकों का समर्थन है लेकिन केवल रॉ का टॉप ख़िताब नहीं है। यूनिवर्सल चैंपियनशिप कभी स्थिर नहीं रहा। खबर है कि रैसलमेनिया 34 के बाद रोमन रेन्स यूनिवर्सल चैंपियन होंगे। इसलिए रॉ पर स्टाइल्स सबसे पहले रेन्स को चुनौती देंगे। पिछली बार जब दोनों के बीच ख़िताबी भिड़ंत हुई थी तो वो एक शानदार मैच साबित हुआ था। इसके बाद समोआ जो से लेकर सैथ रॉलिन्स और फिर फिन बैलर से उनकी भिड़ंत होती। इस तरह के मैच दर्शक काफी समय से देखना चाह रहे थे।

#5 बुलेट क्लब वापस बनाकर द शील्ड से लड़ना

15-36-17-72181-1507116464-500

रैसलिंग की दुनिया मे बुलेट क्लब एक फैक्शन रही हैं। उन्होंने किसी की नकल नहीं उतारी, नियमों को तोड़ते रहे और फिर उनकी तुलना NWO से की जाने लगी। बुलेट क्लब के पूर्व सदस्य सदस्य कार्ल एंडरसन, ल्यूक गैलोज़ और फिन बैलर रॉ पर हैं लेकिन WWE ने उनका बुलेट क्लब बनाने में इस्तेमाल नहीं किया। हालांकि कई मौकों पर फिन बैलर इसकी ओर इशारा किया लेकिन ये कभी हो नहीं पाया। इसलिए भाईयों को स्मैकडाउन का हिस्सा बनाकर WWE एक बड़ी चाल चल सकती है। स्टाइल्स की काबिलियत सभी जानते हैं और उनके साथ गैलोज़ और एंडरसन मिलकर अच्छा काम कर लेंगे। स्मैकडाउन लाइव स्टाइल्स का शो है और इसलिए बुलेट क्लब यहां पर राज कर सकती है। ब्लू ब्रैंड पर द क्लब रहेगी तो वहीं रेड ब्रैंड पर द शील्ड भी इक्कठा हो जाएगी। दोनों लोकप्रिय फैक्शन अपने - अपने शो पर राज करेंगे जिसके बाद दोनों की भिड़ंत यादगार बन जाएगी। सर्वाइवर सीरीज WWE का एक मुख्य पे पर व्यू है और 5 सदस्यों वाली टैग टीम मैच उसकी खासियत होती है। द क्लब, स्मैकडाउन का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं तो वहीं फिन बैलर के साथ द शील्ड टीम रॉ का हिस्सा होंगे। यहां पर फिन बैलर की स्थिति मजेदार होगी। वो अपने ब्रैंड का साथ दें या फिर उस क्लब के जिसे उन्होंने बनाया। इसके बाद एजे स्टाइल्स कह सकते हैं कि उन्होंने अपने क्लब को सबसे बड़े फैक्शन वॉर की ओर ले गए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications