5 चीजें जिन्हें WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स को हासिल करना बाकी है

15-34-58-b9080-1507115736-500

#5 बुलेट क्लब वापस बनाकर द शील्ड से लड़ना

Ad
15-36-17-72181-1507116464-500

रैसलिंग की दुनिया मे बुलेट क्लब एक फैक्शन रही हैं। उन्होंने किसी की नकल नहीं उतारी, नियमों को तोड़ते रहे और फिर उनकी तुलना NWO से की जाने लगी। बुलेट क्लब के पूर्व सदस्य सदस्य कार्ल एंडरसन, ल्यूक गैलोज़ और फिन बैलर रॉ पर हैं लेकिन WWE ने उनका बुलेट क्लब बनाने में इस्तेमाल नहीं किया। हालांकि कई मौकों पर फिन बैलर इसकी ओर इशारा किया लेकिन ये कभी हो नहीं पाया। इसलिए भाईयों को स्मैकडाउन का हिस्सा बनाकर WWE एक बड़ी चाल चल सकती है। स्टाइल्स की काबिलियत सभी जानते हैं और उनके साथ गैलोज़ और एंडरसन मिलकर अच्छा काम कर लेंगे। स्मैकडाउन लाइव स्टाइल्स का शो है और इसलिए बुलेट क्लब यहां पर राज कर सकती है। ब्लू ब्रैंड पर द क्लब रहेगी तो वहीं रेड ब्रैंड पर द शील्ड भी इक्कठा हो जाएगी। दोनों लोकप्रिय फैक्शन अपने - अपने शो पर राज करेंगे जिसके बाद दोनों की भिड़ंत यादगार बन जाएगी। सर्वाइवर सीरीज WWE का एक मुख्य पे पर व्यू है और 5 सदस्यों वाली टैग टीम मैच उसकी खासियत होती है। द क्लब, स्मैकडाउन का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं तो वहीं फिन बैलर के साथ द शील्ड टीम रॉ का हिस्सा होंगे। यहां पर फिन बैलर की स्थिति मजेदार होगी। वो अपने ब्रैंड का साथ दें या फिर उस क्लब के जिसे उन्होंने बनाया। इसके बाद एजे स्टाइल्स कह सकते हैं कि उन्होंने अपने क्लब को सबसे बड़े फैक्शन वॉर की ओर ले गए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications