रयान कैबरेरा पिछले कई महीनों से WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस को डेट करते हुए आ रहे हैं और उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें वह ब्लिस को प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके ब्लिस ने अपने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर यही चीज पोस्ट की और उन्होंने कहा कि रयान को मिले हुए उन्हें आज एक साल हो चुके हैं।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें मैनेजर की सख्त जरूरत है One year ago we said hello, tonight I said YES 🖤 @ryancabrera pic.twitter.com/PLhVha2goK— Lexi Kaufman (@AlexaBliss_WWE) November 15, 2020WWE & प्रो रेसलिंग की दुनिया में सभी एलेक्सा ब्लिस को काफी अच्छे से जानते हैं। रयान कैबरेरा भी सिंगर और सांग राइटर के रूप में दुनिया भर में मशहूर हैं। आपको बता दें, रयान रूबिक ग्रूव बैंड के मेंबर रह चुके हैं और वह साल 2001 से अकेले ही परफॉर्म कर रहे हैं। हालांकि, फैंस को इस जोड़ी के बारे में काफी बातें पता है लेकिन अभी भी इस जोड़ी से जुड़ी कई चीजें ऐसी हैं जिससे फैंस अनजान हैं।इस आर्टिकल में हम WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस & रयान कैबरेरा से जुड़ी 5 ऐसी चीजों का जिक्र करने वाले हैं जिसके बारे में फैंस शायद ही जानते होंगे।5- रयान कैबरेरा ने एलेक्सा ब्लिस के बारे में WWE सुपरस्टार द मिज के प्रश्न का मजाकिया उत्तर दिया थाCelebrities dressing up as A-Listers :D(Avril Lavigne & Ryan Cabrera as Maryse & The Miz!) 😄 pic.twitter.com/2YoCNGuaHq— OSW Review (@OSWreview) October 22, 2017जब एलेक्सा ब्लिस के रयान कैबरेरा को डेट करने की अफवाह पहली बार सामने आई थी उस वक्त ये दोनों सिर्फ दोस्त हुआ करते थे। कुछ फैंस ने इस अफवाह के बारे में बात करना शुरू किया और जल्द ही यह अफवाह WWE लॉकर रूम में फैल गई। इस अफवाह के सामने के बाद द मिज ने बैला ट्विन्स के साथ चैट के दौरान अपने दोस्त रयान कैबरेरा को बुलाया।ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सेलिब्रेटी को डेट किया और 2 जिन्होंने उनसे सगाई कीइस दौरान जब मिज ने रयान से उनके एलेक्सा ब्लिस को डेटिंग करने के बारे में पूछा तो वह काफी कंफ्यूज हो गए। रयान उस वक्त ब्लिस को डेट नही कर रहे थे इसलिए उन्होंने कंफ्यूज होकर जवाब दिया कि एलेक्सा ब्लिस कौन है।