5 चीजें जो WWE सुपरस्टार ऐज SmackDown में वापसी के बाद कर सकते हैं 

ऐज और सैथ रॉलिंस
ऐज और सैथ रॉलिंस

#4. ऐज वापसी के साथ ही साथ सैथ रॉलिंस को चैलेंज कर सकते हैं

Ad
Ad

WWE Royal Rumble 2020 में ऐज की वापसी के साथ ही फैंस उनके कुछ यादगार मैच देखना चाहते हैं। एक नाम जो हमेशा सामने आता है वह है पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस, वो भी वर्तमान में SmackDown में परफॉर्म करते हैं, और वह ऐज के संभावित प्रतिद्वंदी हो सकते हैं।

Ad

2020 में Sports Illustrated के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सैथ रॉलिंस ने ऐज का सामना करने की इच्छा जताई थी। 16 जुलाई को SmackDown में ऐज की वापसी के साथ ही सैथ रॉलिंस उन पर हमला कर सकते हैं। इससे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो जाएगा, और दोनों WWE SummerSlam 2021 में एक दूसरे का सामना कर सकते हैं।

#3. ऐज का WWE SmackDown में एक और लैजेंड के साथ आमना-सामना हो सकता है।

Ad

11 बार के वर्ल्ड चैंपियन ऐज WWE के मौजूदा रोस्टर में सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने 47 वर्ष की उम्र में WWE में वापसी की, इसीलिए उनके WWE करियर के बहुत लंबे होने की संभावना कम है। WWE निश्चित रूप से इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्हें कई बड़े मैचों के लिए बुक सकता है।

Ad

कई खबरों के मुताबिक कंपनी स्टेडियम में लाइव ऑडियंस की वापसी के साथ ही जॉन सीना की WWE में वापसी कराने का प्लान भी बना रही है। अगर यह सच होता है, तो जॉन सीना और ऐज एक-दूसरे का सामना कर सकते हैं।

WWE SummerSlam भी जल्दी ही आने वाला है। इसलिए WWE इस इवेंट को यादगार बनाने के लिए जॉन सीना और ऐज के बीच एक बड़ा मैच रख सकती है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications