5 चीजें जो फैंस को WWE में पसंद नहीं आ रही हैं

HATE 1

ये कहना ठीक होगा कि WWE अपने सबसे अच्छे समय से नहीं गुजर रहा। WWE काफी सारी समस्याओं से परेशान है। इसको लेकर फैंस काफी लंबे समय से शिकायत ककर रहे हैं। लेकिन रैसलिंग फैंस शोज़ को देखते हैं क्योंकि वो इसे बहुत पसंद करते हैं। एक चीज जो किसी से भी नहीं छिप सकती, वो कंपनी के कुछ कामों को लेकर नफरत है। इस लिस्ट में हम नजर डालेंगे कि फैंस मौजूदा WWE में किन-किन चीजों से नफरत करते हैं।

Ad

# 3 घंटे का रॉ

हर हफ्ते 3 घंटे का शो करना कोई आसान बात नहीं है। हर हफ्ते शो के लिए नए नए आइडियाज़ के साथ आना पडता है। इस काम में WWE हमेशा पीछे रहा है। WWE के फ्लैगशिप शो के लिए क्वालिटी कंटेंट के साथ साथ स्मैकडाउन और मेन इवेंट को मैनेज करना काफी मुश्किल काम है। इस जनरेशन के लिहाज से देखा जाए तो तीन घंटे का शो काफी लंबा हो जाता है। 1-2 घंटे का शो देखने के लिहाज से सही होता है, जबकि बाकी में प्रोमो, बेकार मैच और एड चलती हैं। रॉ WWE के ज्यादा पीपीवी के बराबर ही चलता है।

# बड़े स्टार्स की गैरमौजूदगी

HATE 2

बड़े स्टार्स की चोट फैंस और WWE दोनों के लिए ही बेकार है। चोटिल सितारों की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है। सबसे बेकार ये हुआ कि रैसलरों के सारी चोटे रैसलमेनिया के दौरान लगी। जिसकी वजह से wwe को प्लांस में काफी तब्दीली करनी पड़ी। रैसलिंग फैंस होने के नाते स्टार्स को बाहर बैठने देखने काफी बेकार है और वो कोई सबसे अच्छा रैसलर हो तो ज्यादा बुरा लगता है।

# रियलिटी शो

hate 3

सोशल मीडिया के आने के बाद रैसलिंग की दुनिया में काफी सारे बदलाव आए हैं। हम अभी रियल्टी और स्टेज शो की पतली लाइन पर चल रहे हैं। अभी ये तय करना मुश्किल है कि क्या अच्छा है और क्या बुरा। सभी जानते हैं कि रैसलिंग स्क्रिप्टिड होती है, फिर भी WWE टोटल डीवाज जैसे शोज़ लेकर आती है। ये रियल्टी शोज के लिए विंस मैकमैहन के प्यार को दर्शाता है।

# भूतकाल के सहारे WWE का भविष्य !

HATE 4

नए स्टार्स बनाने wwe के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है। WWE रोमन रेंस को बड़ा स्टार बनाने की कोशिश में लगी है। जिसका अभी तक कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है। इसकी वजह से WWE को एटिट्यूड एरा में फिर से वापिस जाना पड़ रहा है। इसी तरह रैसलमेनिया 32 में मुख्य आकर्षण का केंद्र ट्रिपल एच थे। हंटर की स्टार पावर को लेकर कोई बात नहीं की जा सकती। लेकिन इससे ये बात खुल जाती है कि WWE के पास किसी बड़े स्टार की जगह भरने वाले कम ही हैं। शेन मैकमैहन और अंडरटेकर के केस में भी ऐसा ही है।

# वीकली बुकिंग्स

HATE 5

किसी वीकली शो के लिए 3 घंटे का शो का ऊबाउ हो जाता है। बुकिंग्स को लेकर कुछ दिक्कते हैं। रॉ में ज्यादातर मैच रैंडम हैं। इसकी वजह से दर्शक ऊब जाते हैं। क्योंकि दो रैसलर बिना किसी स्टोरीलाइन के एक दूसरे के साथ लडते हैं। आधी अधूरी स्टोरीलाइन भी WWE के लिए समस्या है। पीपीवी के बीच में समय की कमी से भी स्टोरीलाइन अच्छी नहीं हो पाती। WWE को वीकली शोज़ के दौरान कुछ समस्याएं हैं। WWE को इन समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए। लेखक- रंजीथ रविंद्रन, अनुवादक- विजय शर्मा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications