मां पोलैंड और पिता नाइजीरिया से हैं
ऐसे काफी संख्या में प्रो रेसलर्स हैं जो WWE में काम करने के इरादे से दूसरे देशों से अमेरिका आकर बस गए हैं। उन्हीं में से एक डाबा काटो भी हैं, जो पोलैंड से आते हैं। उनका जन्म साल 1988 में पोलैंड में ही हुआ था, उनके पिता नाइजीरिया से आते हैं और मां पोलैंड से हैं।
आपको याद दिला दें कि अपोलो क्रूज़ इस समय एक नाइजीरियाई सुपरस्टार का किरदार निभा रहे हैं। वहीं संभव है कि काटो के नाइजीरियाई बैकग्राउंड को ध्यान में रखते हुए उन्हें क्रूज़ का पार्टनर बनाने का फैसला लिया गया है।