WWE दिग्गज John Cena की पत्नी Shay Shariatzadeh के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी

WWE दिग्गज जॉन सीना की पत्नी का नाम शे शारियटज़देह है
WWE दिग्गज जॉन सीना की पत्नी का नाम शे शारियटज़देह है

WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) ने कुछ सालों पहले अपनी गर्लफ्रेंड शे शारियटज़देह (Shay Shariatzadeh) के साथ शादी की थी। 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने टैम्पा, फ्लोरिडा में शे के साथ प्राइवेट सेरेमनी का आयोजन किया था। शादी से पहले काफी समय दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जॉन सीना ने अपने निजी जीवन को लोगों से दूर रखा है और प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में बहुत कम लोग उनकी पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में जानते होंगे।

Ad

2019 में जॉन सीना और शे शारियटज़देह को 'डुलिटिल' के प्रीमियर पर WWE सुपरस्टार बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस के साथ फोटो खींचाते हुए देखा गया था। इस दौरान रॉलिंस ने बताया था कि दोनों ही एक साथ काफी अच्छे दिखते हैं। यहां से फैंस को खबर मिली थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। उनकी शादी को कुछ साल हो चुके हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में कुछ ऐसी बातों जानेंगे जो शायद आपको पता नहीं होगी।

5- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी नाम बनाया है

Ad

शे शारियटज़देह एक इंजीनियर हैं और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। उन्होंने इंजीनियरिंग के बारे में काफी बातें बताई है। उन्हें मैथ्स और फिजिक्स काफी ज्यादा पसंद था। उन्होंने कई अलग-अलग कारणों की वजह से इंजीनियरिंग करने का निर्णय लिया।

शे की LinkedIn प्रोफाइल से पता चलता है कि वो अभी Sonatype में प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में काम कर रही हैं। इसके पहले वो Motorola Solutions में भी प्रोडक्ट मैनेजर रही हैं। वो 2014-15 में Alpha Technologies के लिए एप्लीकेशन इंजीनियर थीं। उनकी सफलताओं को देखकर साफ पता चलता है कि उनके पास सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि टैलेंट भी है।

4- शे शारियटज़देह के लिए परिवार सबकुछ है

Ad

जब भी परिवार की बात आती है तो शे हमेशा ही अपनी मां की तारीफ करती हैं। उन्होंने एक बार बताया था कि उनकी मां काफी ज्यादा कठोर परिश्रम कर चुकी हैं। वो अपनी माता को उनके लिए सबसे बड़ी स्टार मानती हैं। शे ने कहा था कि उनके पूरे करियर में उनकी मां का सबसे बड़ा प्रभाव रहा है। इसके साथ ही उनके LinkedIn प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्हें लोग और टेक्नोलॉजी दोनों काफी ज्यादा पसंद है।

3- जॉन सीना और शे शारियटज़देह की पहली मुलाकात की कहानी

Ad

2019 में जॉन सीना ने बताया था कि वो शे शारियटज़देह को डेट कर रहे हैं। शे इस दौरान उनके साथ रेड कारपेट पर मौजूद थीं। 'प्लेइंग विथ फायर' फिल्म की शूटिंग वैंकोवर, ब्रिटिश कोलंबिया में हुई थी और जॉन सीना इसका हिस्सा थे। शूट में दोनों की मुलाकात हुई थी और इसके बाद से ही वो कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं। सीना ने अपने रिलेशन को हमेशा ही प्राइवेट रखा क्योंकि इसके पहले वो निकी के साथ टेलीविजन पर काफी नजर आते थे।

2- निकी बैला ने शे शारियटज़देह को चेतावनी दी, वो कभी सीना का भविष्य में दिल नहीं दुखाएं

Ad

निकी बैला और जॉन सीना का इतिहास काफी ज्यादा बड़ा रहा है। दोनों ने एक समय पर सगाई भी कर ली थी लेकिन बाद में वो अलग हो गए। उन्होंने एक मौके पर सीना और शे के रिलेशनशिप के बारे में बात की थी। उन्होंने यहां बताया था कि जबतक जॉन खुश हैं, वो खुश हैं। अगर शे ने उनका दिल दुखाया तो वो शे को नहीं छोड़ेंगी। इसके साथ ही बैला ने कहा था कि वो अभी भी सीना के लिए अच्छा चाहती हैं।

1- शे शारियटज़देह ने भी जॉन सीना की तरह काफी मेहनत की है

Ad

2007 में शे ने 'ला वीए एन रोज़' के लिए काम करना शुरू किया था और यहां वो सेल्स असोसिएट थी। उन्होंने इस दौरान अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा। वो दोनों ही चीज़ों को एक साथ मैनेज कर पाईं और इस वजह से वो सफल हुईं। उन्हें जॉन सीना की तरह ही काफी मेहनत करनी पड़ी। जॉन भी अन्य चीज़ों को संभालने के साथ ही रेसलिंग किया करते थे। इस वजह से अंत में उन्हें अपनी मेहनत का नतीजा मिला। आज पूरी दुनिया में उनका नाम मशहूर है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications