WWE सुपरस्टार कोफी किंग्सटन (Kofi Kingston) एक ऐसे रेसलर हैं जो रेसलिंग जगत में काफी पसंद किए जाते हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण ये है कि ये बेबीफेस के तौर पर काफी अच्छा काम करते हैं। WWE ने इन्हें हील बनाने का प्रयास किया लेकिन उस कहानी को बीच में ही रोक दिया गया है।इस समय ये अपने न्यू डे टीम मेंबर ज़ेवियर वुड्स (Xavier Woods) के साथ Raw का हिस्सा हैं। रिंग में हाई फ्लाइंग और Royal Rumble में अपने यादगार प्रदर्शन के कारण भी ये फैंस के खासे प्रिय हैं। इस समय ये भले ही किसी बड़ी चैंपियनशिप पर अपना नाम ना लिखवा सके हों लेकिन इन्होंने कई ऐसे टाइटल जीते हैं जिनके इनके द्वारा जीते जानी की एक समय पर सिर्फ कल्पना की जा सकती थी।ये बेहद अच्छे रेसलर हैं और अपने काम से इन्होंने इस बात को साबित किया। आज इनके जन्मदिन पर हम आपको ऐसी बातों के बारे में बताने वाले हैं जो आप नहीं जानते होंगे या जिनके बारे में आपको काफी कम जानकारी होगी। आइए बिना वक्त गवाएं उन अनजानी बातों पर नजर डालते हैं।#5 WWE इनकी बिलिंग एक अलग जगह से दिखाती हैकोफी किंग्सटन का जन्म कुमासी, अशांति, घाना में हुआ था। रेसलिंग में रूचि रखने के कारण ये शुरुआत से ही अपने दोस्तों के साथ रेसलिंग करते थे लेकिन फिर वो दौर आया जब इन्होंने रेसलिंग को सीरियसली लिया और ये रिंग में एंट्री करने के लिए ट्रेनिंग लेने लगे। 2006 में ये WWE का हिस्सा बन गए।WWE इन्हें कुमासी, अशांति, घाना से बिल्ड नहीं बताती है। वो इनको किंग्स्टन, जमैका से बिल्ड बताती है जो काफी हैरान करने वाली बात है। अब वो ऐसा इनके ऑन स्क्रीन लास्ट नेम के कारण करती है या इसके पीछे कंपनी का कुछ अन्य प्लान है ये तो नहीं बताया जा सकता है पर ये सच है।