5 शानदार चीजें जो इस हफ्ते WWE SmackDown में देखने को मिली 

रोमन रेंस, डेनियल ब्रायन और जे उसो
रोमन रेंस, डेनियल ब्रायन और जे उसो

4- अपोलो क्रूज ने WWE SmackDown में अपना असली रूप दिखाया

Ad
Ad

अपोलो क्रूज पिछले कुछ हफ्तों से SmackDown में खुद को नए रूप में ढाल रहे हैं और पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में वह पूरी तरह बदले-बदले नजर आए। आपको बता दें, क्रूज ने SmackDown के इस एपिसोड के दौरान शिंस्के नाकामुरा का सामना किया।

इस मैच में ज्यादातर समय क्रूज ने नाकामुरा पर दवाब बनाए रखा और उनके पास नाकामुरा के हर एक मूव का जवाब था। यही कारण है कि अंत में क्रूज, नाकामुरा को हराने में कामयाब रहे और ऐसा लग रहा है कि वह आईसी चैंपियन बिग ई के साथ अपना फ्यूड जारी रख सकते हैं।

3- बियांका ब्लेयर ने अपना WrestleMania प्रतिदंद्वी चुना

Ad

विमेंस Royal Rumble मैच जीतने के बाद बियांका ब्लेयर ने अपना WrestleMania प्रतिदंद्वी चुनने में काफी समय लिया। हालांकि, पिछले हफ्ते SmackDown में बियांका ने आखिरकार अपना प्रतिदंद्वी चुन लिया लेकिन इस सैगमेंट के दौरान रेजिनेल्ड ने दखल देते हुए बियांका का ध्यान भटकाने की कोशिश की।

हालांकि, ऐसा लग रहा था कि बियांका पहले ही तय कर चुकी थी कि उन्हें किस चैंपियन को अपना प्रतिदंद्वी चुनना है। इसके बाद बियांका ने SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स को अपना प्रतिदंद्वी चुना। यह कहना गलत नहीं होगा कि बियांका ने साशा को अपना प्रतिदंद्वी चुनकर सही निर्णय लिया है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications