5 तरीके जिनसे WWE के हार्डकोर फैंस का दिल जीत सकते हैं रोमन रेंस

<p>

WWE के सुपरस्टार रोमन रेंस ने पिछले कुछ सालों में कंपनी में अपनी एक अलग जगह बनाई है। रोमन रेंस ने WWE में डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस के साथ WWE में द शील्ड के रुप में शुरूआत की थी, जहां उन्हें फैंस ने बहुत प्यार दिया। इसके बाद रोमन रेंस ने अपने काम से कंपनी में एक जगह बना ली। रोमन रेंस ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके मुकाबले के दौरान फैंस हमेशा एंजॉय करते हैं। रोमन रेंस को पूरी दुनिया के लोग फैंस पसंद करते हैं, हालांकि कुछ फैंस उन्हें लगातार बू करते आ रहे हैं। ऐसा नहीं हैं रोमन रेंस इसके लिए जिम्मेदार हैं लेकिन ये फैंस पर पूरी तरह से निर्भर करता है कि वह किस सुपरस्टार्स को पसंद करते हैं या किस सुपरस्टार्स को नकार देते हैं। इसी कड़ी में हम उन 5 चीजों पर के बारे में बात करने जा रहे हैं जिससे रोमन रेंस अपने हार्डकोर फैंस का दिल जरूर जीत सकते हैं।

Ad

रैसलिंग शैली में बदलाव

रोमन रेंस की WWE में रैसलिंग करने की स्टाइल पर सबसे अलग-अलग मत हो सकते हैं, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि रोमन रेंस के ज्यादातर मूव पॉवर हिटिंग होते हैं। वह इसी तरह की स्टाइल से रैसलिंग कर रहे हैं। हमारे ख्याल से वह अपनी रैसलिंग की शैली की कुछ और तकनीकी चीजें जोड़ सकते हैं जैसे विलियम रीगल और कर्ट एंगल ने मैट और चैन रैसलिंग सीखने के लिए लंबा सफर तय किया।

अपनी पर्सनैलिटी में कुछ मजेदार चीज़ें जोड़ें

<p>
Ad

एक समय जब अंडरटेकर ने प्रो-रैसलिंग में एंट्री की तब वह लो कार्ड रैसलर हुआ करते थे और उन्हें कोई भी नहीं जानता था, कुछ इसी तरह रोमन रेंस का भी कैरेक्टर रहा है। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि आज अंडरटेकर प्रो-रैसलिंग में किस मुकाम पर है, यह बताने की जरूरत नहीं है। अंडरटेकर ने अपने कैरेक्टर को फैंस के साथ जोड़ा जिससे वह फैंस के पंसदीदा सुपरस्टार बन गए। इसी तरह रोमन रेंस को अपने कैरेक्टर में कुछ दिलचस्प चीजें जोड़ने की जरूरत है जिससे वह और ज्यादा फैंस के साथ कनेक्ट हो सकें।

हील में बदल जाएं

<p>
Ad

यह बड़ा ही आसान है। रोमन रेंस को ज्यादा फैंस से 'बू' केवल इस चीज से मिल सकती है कि वह हील के रुप में बदल जाएं, लेकिन हैरानी की बात है WWE ने रोमन रेंस को अभी तक हील के रुप में नहीं बदला है। हमारे ख्याल से अगर फैंस उनके बिना हील बने 'बू' कर रहे हैं तो फिर उन्हें हील बना देना चाहिए जिससे उन्हें फैंस की ओर से मिल रही 'बू' का फायदा मिले।

टैग डिवीजन में कुछ समय बिताएं

<p>
Ad

रोमन रेंस जब शील्ड के मेंबर डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस के साथ नज़र आते हैं तो फैंस की प्रतिक्रिया उनके लिए काफी सकारात्मक होती है। द शील्ड के रुप में फैंस रोमन रेंस को ज्यादा चीयर्स करते हैं। ऐसे में अगर रोमन रेंस टैग डिवीजन में और समय बिताएंगे तो यह उनके लिए काफी अच्छा होगा, क्योंकि रोमन रेंस रिंग में ज्यादातर समय सिंगल्स के रुप में नज़र आते हैं।

अपने कैरेक्टर में बदलाव लाएं

Enter caption
Ad

जैसा कि आप ऊपर फोटो में देख सकते हैं कि जिसमें रोमन रेंस का ओरिजनल कैरेक्टर दिख रहा है। हमारे ख्याल से WWE को रोमन रेंस के कैरेक्टर को और ज्यादा दिलचस्प बनाने की जरूरत है। रोमन रेंस निश्चित रुप से अगर और दिलचस्प कैरेक्टर में नज़र आएंगे तो उनके हार्डकोर फैंस जरूर उनसे प्रभावित होंगे और उन्हें बू करने की बजाय चीयर्स करेंगे। लेखक: क्रिस्टोफर स्कॉट वैग्नर, अनुवादक: रोहित श्रीवास्तव

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications