5 चीज़ें जो रोंडा राउजी के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के दौरान हो सकती हैं

#4 शार्लेट फ्लेयर रोंडा को स्मैकडाउन में आने का न्यौता दें

शार्लेट फ्लेयर वर्सेज रोंडा राउजी भी एक ऐसी फिउड है जिसे फैंस काफी पसंद करेंगे। क्या हो अगर शार्लेट फ्लेयर रोंडा राउजी के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के दौरान नज़र आयें? क्या होगा अगर शार्लेट फ्लेयर कहें कि असली लड़ाई उनका स्मैकडाउन में इंतज़ार कर रही है? यह ऐसा कुछ है जिसकी जरूरत शो को काफी समय से है। इसके अलावा कौन इन दो सुपरस्टार्स को लड़ता हुआ नहीं देखना चाहता? फ्लेयर को WWE की सबसे महान विमेंस चैंपियन के रूप में दिखाया गया है। रोंडा ने यह साबित कर दिया है कि वो MMA की हिस्ट्री में सबसे अच्छी रैसलर हैं। इन दोनों का मैच एक बढ़िया मैच साबित होगा WWE के लिए।