5 चीजें जो क्लैश ऑफ चैंपियंस में जरुर होनी चाहिए

रॉ ब्रैंड के पहले पीपीवी क्लैश ऑफ चैंपियंस को होने में चंद दिन ही बाकी है। स्टैफनी और मिक फोली के कंधों पर एक अच्छा पीपीवी देने की जिम्मेदारी है। स्मैकडाउन से अच्छा पीपीवी देने के बारे में रॉ के अधिकारी सोच रहे होंगे। रॉ स्मैकडाउन से बड़ी ब्रैंड है और उनका रोस्टर बड़ा है, टैलेंट्स भी काफी सारे हैं, ऐसे में रॉ कैसे पिछड़ सकती है। रॉ के सामने कई दिक्कतें हैं लेकिन अभी देखा जाए तो विनर स्मैकडाउन ही है। अफवाहें सामने है कि हमें शील्ड फिर से देखने को मिल सकती है। इस पीपीवी से आने वाले दिनों के लिए रास्ता बनेगा। ये 5 चीजें क्लैश ऑफ चैंपियंस में जरुर होनी चाहिए। # केविन ओवंस के पास चैंपियनशिप रहनी ही चाहिए ens 1 अगर WWE केविन ओवंस से बैल्ट छीन लेगी तो केविन ओवंस के पास इसके सिर्फ 1 महीने के लिए रहने का मतलब नहीं बनता। केविन ओवंस कंपनी में भविष्य के स्टार हैं। उनके टाइटल जीतने के बाद बहुत सारे लोगों को अचंभा हुआ था। सैथ रॉलिंस अब एक नए रोल में हैं और वो बेबीफेस में ढलने की तैयारी में है। फैंस इस मैच को लेकर उत्साहित हैं। WWE रॉ में रोमन रेंस और केविन ओवंस के मैच के दौरान सैथ रॉलिंस रोमन रेंस को रूसेव और ओवंस से बचाने आए और वो केज के ऊपर से केविन और रूसेव पर कूदे। क्लैश ऑफ चैंपियंस से पहले ये अच्छा बिल्ड अप था। # द क्लब का टैग टीम टाइटल जीतना ens 2 हर अच्छी चीज का अंत जरुर होता है। न्यू डे पिछले 1 साल से अच्छा परफॉर्म करता आई है। लोगों को न्यू डे का काम काफी पसंद भी आया है। लेकिन हम कंपनी को दूसरे स्टार्स को भी मौका देना पड़ेगा। द क्लब के पूर्व साथी एजे स्टाइल्स स्मैकडाउन में चैंपियन बन चुके हैं। ऐसे में कार्ल एंडरसन औऱ ल्यूक गैलोज़ को मौके का फायदा उठाना होगा। क्या द क्लब के पूर्व तीनों सदस्य चैंपियनशिप अपने नाम कर पाएंगे। अगर वो जीतते हैं तो उनकी एंजो, कैस या किसी दूसरी टैग टीम के साथ स्टोरीलाइन आगे जा सकती है। # लाना की मदद से रूसेव टाइटल जीतें ens 3 रोमन रेंस और रूसेव के बीच मैच समरस्लैम में होना था, लेकिन रूसेव की चोट की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाया था। अब दोनों सुपरस्टार्स क्लैश ऑफ चैंपियंस में आमने सामने होंगे। WWE को रूसेव को ही यूएस चैंपियन बनाए रखना चाहिए। ये मैच सैथ रॉलिंस और केविन ओवंस के मैच से भी अच्छा हो सकता है। ये ब्रॉक लैसनर और ट्रिपल एच के मैच की तरह होगा। लाना द्वारा रूसेव की मदद से टाइटल जीतना, स्टोरीलाइन को और आगे ले जा सकता है। रोमन रेंस को यूएस चैंपियनशिप जीतनी चाहिए, लेकिन इस पीपीवी में नहीं। # मेन इवेंट में स्टैफनी की दखल ens 5 क्या आप ऐसा सोच सकते हैं कि ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन रिंग के बाहर खड़े होकर अपने-अपने फेवरेट स्टार को जिताने की कोशिश कर रहे हों। ट्रिपल एच केविन ओवंस को जिताने में अपना दमखम लगा देंगे। ऐसे हालात में स्टैफनी मैकमैहन क्या करेगी क्योंकि वो किसी ट्रिपल एच जैसी रैसलर नहीं है। भले ही मैकमैहन के शामिल होने पर संदेह है, लेकिन वो गलत कारणों से और ज्यादा अच्छी स्टोरी कर सकती है। उनकी मौजूदगी की वजह से सैथ रॉलिंस टाइटल गंवा दें और नया विवाद पैदा हो जाए। मैकमैहन की दखल की वजह से रॉलिंस को बेबीफेस बनने में मदद मिल सकती है। इसकी वजह से ट्रिपल एच और स्टैफनी में विवाद भी हो सकता है। # साशा का चैंपियन बनना ens 4 साशा बैंक्स ने समरस्लैम में चोट की वजह से टाइटल दिलाया था। उनका क्लैश ऑफ चैंपियंस में टाइटल जीतना ज्यादा लॉजिकल नजर आता है। साशा भले ही टाइटल जीतें, लेकिन किसी की मदद की वजह से ऐसा होना चाहिए। साशा बैंक्स डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए मैच जीते, लेकिन वो टाइटल नहीं ले जाएंगी। ऐसा हो सकता है कि डैना ब्रूक इस भागीदार रहें। इस मैच में काफी सारी चीजें हो सकती हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications