WWE में 5 बड़ी उपलब्धियां जिन्हें केन हासिल नहीं कर पाए

ba80a-1506203206-800

WWE सुपरस्टार केन को शायद किसी परिचय की जरुरत नहीं है। लगभग दो दशक के अपने करियर में केन कई उपलब्धियां हासिल की। उनका करियर एक सफल सुपरस्टार के रुप में जाना जाता है। कई लोग उन्हें अंडरटेकर के भाई के रुप में जानते हैं, लेकिन आपको बता दें कि वह सिर्फ एक स्टोरीलाइन की तरह अंडरटेकर के भाई थे। WWE में केन ने कई सारी उपलब्धियां जरुर हासिल की, लेकिन फिर भी कई ऐसी उपलब्धियां हैं, जिन्हें केन अपने करियर में हासिल नहीं कर पाए। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे ऐसी 5 उपलब्धियों के बारे में जिन्हें केन हासिल नहीं कर पाए।

Ad

रॉयल रंबल विनर

केन रॉयल रंबल का टाइटल कभी नहीं जीत पाए, हालांकि उन्होंने रिकार्ड 44 सुपरस्टार को रिंग से एलिमनेट किया था, लेकिन टाइटल का न जीत पाने का हमेशा उन्हें मलाल रहेगा। केन भले ही रॉयल रंबल न जीते हो, लेकिन वह इसके बिना भी इस इवेंट को अपने प्रदर्शन से शानदार बना चुके हैं, और शायद यहीं कारण है कि उन्हें खिताब से दूर रखा गया।

रैसलमेनिया मेन इवेंटर

e276d-1506203068-800

केन ने 18 अलग-अलग रैसलमेनिया में हिस्सा लिया है और इसमें उनका रिकॉर्ड 8-10 का रहा, जिसमें से दो हार उन्हें बैटल रॉयल, दो मनी इन द बैंक और दो बार अंडरटेकर से हार का सामना करना पड़ा। रैसलमेनिया पर उनका प्रर्दशन काफी मिला जुला रहा था। रैसलमेनिया में ही केन ने ट्रिपल एच और रैंडी ऑर्टन को भी हराया। केन ने बिग शो और डेनियल ब्रॉयन के साथ मिल कर टैग टाइटल भी जीता, लेकिन केन कभी रैसलमेनिया पर मेन इवेंटर के रुप में शामिल नहीं हुए।

किसी टीम को लीड नहीं किया

84357-1506209077-800

WWE में अपने समय में केन कई ग्रुप्स का हिस्सा थे, और इसमें सबसे ज्यादा फेमस था द कॉर्पेरेशन और द अथॉरिटी, इसके अलावा केन डी-जनरेशन एक्स में भी एक मजेदार रोल में थे। इस ग्रुप्स के साथ शामिल होने के बावजूद उनका कैरक्टर ज्यादा भरोसेमंद नहीं था। उनके पास टैग-टीम पार्टनर्स की सीरीज थी, लेकिन कभी उन्हें किसी ग्रुप को लीड करने का मौका नहीं मिला।

किंग ऑफ द रिंग

7463b-1506202730-800

द किंग ऑफ रिंग टूर्नामेंट WWE का साल का एक मेन इवेंट था, जिसे वार्षिक पीपीवी से पहले हाउस शो के रुप में जाना जाता था। केन इस शो में कुछ समय तक एक्टिव रहे और उन्होंने पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप इसी शो के एक इवेंट में जीती थी। हांलाकि केन कभी भी किंग ऑफ रिंग नहीं बने। तथ्य यह है कि वह कभी भी पीपीवी पर किंग ऑफ रिंग टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बने। इसके बाद जब यह टूर्नामेंट वापस आया तो केन इससे बाहर थे।

यूनाइटेड स्टेट चैंपियनशिप

e29f2-1506202616-800

WWE के अपने करियर में केन ने कुछ चैंपियनशिप जीती है, जिसमें WWE चैंपियनशिप, वर्ल्ड हैवीवेट चैंपिनशिप, ECW चैंपियनशिप, इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप और हार्डकोर चैंपियनशिप जीती हैं। इसके अलावा केन ने 12 अलग टैग टीम टाइटल भी जीते हैं। लेकिन केन कभी भी यूनाइटेड स्टेट चैंपियनशिप नहीं जीत पाए। सच कहें तो यह टाइटल दूसरे ब्रांड पर था, लेकिन उन्हें इसका मौका मिला था। केन पिछले कुछ समय से WWE से दूर हैं। इसके अलावा हमें नहीं लगता कि हम उन्हें रिंग में फिर से देख पाएंगे। फिलहाल केन राजनीति में अपना हाथ अाजमा रहें हैं। लेखक: माइक चिन, अनुवादक: अंकित कुमार

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications