WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 इस साल WWE का सबसे बड़ा इवेंट होने वाला है। पिछले साल से कोरोना महामारी के कारण कंपनी इस इवेंट को दो रातों में कराने के लिए मजबूर हुई है। हालांकि, यह निर्णय फैंस के लिए अच्छा ही साबित हुआ है क्योंकि उन्हें काफी कुछ देखने को मिलता है।बॉबी लैश्ले अपने WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ WrestleMania की पहली रात को डिफेंड करेंगे। 2021 Royal Rumble की विजेता बियांका ब्लेयर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए साशा बैंक्स को चैलेंज करेंगी।यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania में रोमन रेंस के ट्रिपल थ्रेट मैच को लेकर दिग्गज का चौंकाने वाला बयानWrestleMania की दूसरी रात में रिया रिप्ली को Raw विमेंस चैंपियन असुका के खिलाफ उतरने का मौका मिलेगा। फैंस को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए बिग ई को अपोलो क्रूज की चुनौती भी देखने को मिलेगी। दूसरी रात में द फीन्ड ब्रे वायट को रैंडी ऑर्टन से बदला लेने का मौका मिलेगा।दूसरी रात का सबसे बड़ा मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। रोमन रेंस अपने टाइटल को ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में ऐज और डेनियल ब्रायन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। एक नजर डालते हैं उन पांच चीजों पर जो इस साल WrestleMania में जरूर होने चाहिए।#5 WWE WrestleMania 37 में सिजेरो को जरूर मिलना चाहिए बड़ा मोमेंट#Wrestlemania Swing is in the air... whatever it takes pic.twitter.com/Q6t7sQVo5R— Zazarow (@WWECesaro) April 3, 2021WWE WrestleMania 37 में पहला सिंगल्स मैच होगा जिसमें सिजेरो नजर आएंगे। 2019 Crown Jewel में मंसूर के खिलाफ हार झेलने के बाद से WrestleMania में पहला सिंगल्स मैच हासिल करके सिजेरो ने बड़ा सफर तय किया है।यह भी पढ़ें: WWE ने WrestleMania 37 के लिए Covid सेफ्टी रूल्स का खुलासा कियासबसे बड़े शो में सिजेरो के सामने सैथ रॉलिंस होंगे। रॉलिंस और सिजेरो आपस में काफी अच्छे दोस्त हैं और इसी को देखते हुए कंपनी ने दोनों के बीच राइवलरी शुरु की है। रॉलिंस ने कई बार सिजेरो को अपने साथ लेने की कोशिश की, लेकिन सिजेरो ने उन्हें कई बार सिजेरो स्विंग दी थी। कई सालों तक टैग टीम डिवीजन का हिस्सा रहने के बाद WrestleMania में मैच से सिजेरो खुद को सिंगल्स के रूप में स्थापित कर सकते हैं।ऐसा हो सकता है कि कंपनी सिजेरो को रॉलिंस के खिलाफ जीत हासिल करने का मौका दे जिससे कि वह SmackDown ब्रांड में आगे जा सकें। WrestleMania में सिजेरो और रॉलिंस के मैच को बड़ा किया जा सकता है जिससे कि वह पूर्व WWE चैंपियन के खिलाफ अपनी सभी स्किल दिखा सकें।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।