2017 में कामयाब होने के लिए WWE को 5 चीज़ें ज़रूर करनी होगी

things 1

अभी आप WWE का मजा ले लीजिए, क्योंकि ये आगे भी ऐसा नहीं रखेगा। कंपनी के लिए ब्रैंड का विभाजन,नया रॉस्टर और नए मैचेस अच्छी बात है लेकिन ऐसा हमेशा नहीं रह सकता। लाल और नीले ब्रैंड में गहराई की कमी है और विंस मैकमैहन के लिए काले दिनों की शुरुआत होगी। आप इसे रोकने के बारे में सोच सकते हैं, इसे रोक नहीं सकते। स्पोर्ट्स सेंटर या ESPN या फिर स्पोर्टिंग न्यूज़ का कोई प्रमोशन इसे नहीं रोक सकता। बदलते माहौल से ये मालूम हो रहा है कि आगे परेशानियां होंगी। WWE इसे कैसे रोक सकती है? ये अच्छा सवाल है। दोनों ब्रैंड्स में लेवल की कमी है और कंपनी के लिए यही सबसे बड़ी समस्या है। भले ही कंपनी कितने भी आगे क्यों न चली जाए, गड़बड़ी से कंपनी को काफी नुकसान होगा खासकर बुकिंग के समय। विंक मैकमैहन को विवाद पसंद होंगे लेकिन यहाँ पर उन विवादों से पैसे नहीं बन सकते। इससे उन्हें दर्द होगा। साल 2017 कंपनी और खासकर विंस मैकमैहन के लिए अच्छा हो सकता है। लेकिन ऐसा होने के लिए कंपनी में थोड़े बदलाव करने पड़ेंगे। ये रहे कुछ बदलाव जिससे कंपनी को साल 2017 में फायदा होगा: #1 वायट के लिए बड़ा रोल WWE में सबसे कम इस्तेमाल किये गए किरदार को थोड़ी मदद की ज़रूरत है। ब्रे वायट को मेन इवेंट का चेहरा बनाने की ओर कंपनी को काम करना चाहिए। अगर ब्रे (जो अपनी फैमिली के साथ अच्छा काम करते हैं) को कामयाब करना है तो उनके लिए बेल्ट के ज़रूरत होगी। शायद से जॉन सीना या फिर एजे स्टाइल्स को भी चुनौती दे सकते हैं। या फिर वे इंटरकांटिनेंटल चैंपियन बन सकते हैं। डॉल्फ ज़िगलर के साथ उनका मुकाबला भी अच्छा रहेगा। नीली टीम को ऐसा कुछ करने की ज़रूरत है। #2 कम खतरा, ज्यादा फायदा things 2 जब मैच की बात होती है तो कंपनी खतरें लेने से पीछे नहीं हटती। दर्शकों को ज्यादा से ज्यादा बेबीफेस बनाम बेबीफेस के मुकाबले दिखाएं जा रहे हैं। जबकि ज्यादातर हील बनाम हील के मैच होने चाहिए। केविन ओवन्स और क्रिस जेरिको के बीच फाइट हो सकती है। ऐसा ही कुछ एजे स्टाइल्स और द मिज़ के बीच होगा। WWE अभी अच्छा काम कर रही है, वे ज्यादा से ज्यादा क्रिएटिव बन रही है। ब्रैंड के विभाजन से ये संभव हुआ है। रॉस्टर में बदलाव या फिर ब्रैंड में अदला-बदली और उनकी दुश्मनी से भी कंपनी को फायदा होगा। #3 जिम रॉस को वापस लेकर आओ things 3 हालांकि ऐसा होने में काफी समय लग सकता है, लेकिन जिम रॉस को वापस लेकर आने से कंपनी को काफी फायदा होगा। मौरो रानॉलो के साथ उनकी जोड़ी शो को दिलचस्प बना सकती है। मैच का अनुमान उसके कहानी से लगाया जाता है और ऐसा करने के लिए रॉस से अच्छा और कोई नहीं है। रानॉलो के साथ उनकी ये टैग टीम जबरदस्त हो सकती है। कोरी ग्रेव्स को रॉ का लीड बनाकर कमेंट्री डिपार्टमेंट में बैठा देना चाहिए। मुझे JBL और उनकी हील कमेंट्री पसन्द है, लेकिन डेविड ओटुंगा के साथ उनकी जोड़ी कमज़ोर है। फ़िलहाल बैरन सैक्सटन भी अच्छी कमेंट्री कर सकते हैं। #4 WWE नेटवर्क का अच्छा इस्तेमाल करना things 4 WWE नेटवर्क की एक अच्छी बात है, बाकि प्रोमोशन्स के मुकाबले इसका नेटवर्क काफी बड़ा है। इसे ऐसे ही चलने दिया जाये और इसमें नए प्रोग्रामिंग जोड़ने की ज़रूरत हो सकती है। मुझे ये नेटवर्क पहले पसन्द नहीं था, लेकिन आज मुझे के पसंद है क्योंकि इसकी वजह से मेरी बचपन की यादें ताज़ा हो रही हैं। मैं वो मैचेस भी देख पा रहा हूँ जिन्हें मैंने बचपन में नहीं देखा हो। ऊपर से TNA की जुड़ने से भी फायदा होगा। इसके अलावा WWE को 1970 के WWF और NWA से भी चीज़ें जोड़नी चाहिए। इससे उनकी काफी बिक्री होगी, पुराने जनरेशन के दर्शक वापस लौट के आ सकते हैं। मैं शुरूआती के 70 और 80 के दशक के बायोग्राफी देखना पसंद करूँगा। #5 दो घन्टे का शो things 5 कैसे होगा अगर लाल और नीली टीम दोनों एक ही समय का शो दिखएं? शो को पसंद करने के पीछे का कारण उसका एक्सटेंशन नहीं बल्कि उसे अपनाना होना चाहिए। स्मैकडाउन लाइव ने दो घण्टे के शो पर काम कर के दिखाया है और इसमें उन्होंने अच्छे मैचेस दिए हैं। वहीँ इसके उल्ट मंडे नाईट रॉ ने एक एक्स्ट्रा घन्टे में कुछ खास नहीं कर पाई है। यहाँ पर कई सवालों के जवाब नहीं मिल पाते। तीसरे घंटे का कांसेप्ट मुझे पसंद नहीं है और मुझे पता है कि कई दर्शकों को ये पसंद नहीं होगा। कंपनी इस एक्स्ट्रा एक घन्टे को कम कर सकते हैं। लेखक: डीएम लेविन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications