5 दिलचस्प शर्तें जो रोमन रेंस Hell in a Cell में जे उसो के खिलाफ होने वाले मैच में जोड़ सकते हैं

Enter caption

अगर जे उसो हार जाते हैं तो फिर वो दूसरे ब्रांड में चले जाएंगे

रोमन रेंस इस समय स्मैकडाउन के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। और वो किसी से भी इसी फ्यूड में रहेंगे कि वो सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। जे उसो ने अभी उन्हें इसी बात को लेकर टक्कर दी है। रोमन रेंस ये शर्त रख सकते हैं कि अगर जे उसो हारते हैं तो या तो वो WWE छोड़ देंगे या फिर दूसरे ब्रांड में चले जाएंगे। जे उसो इसके बाद रॉ या NXT में जा सकते हैं।

NXT में जाकर जे और जिमी उसो को काफी फायदा होगा। टैग टीम के तौर पर वो अच्छा काम कर सकते हैं। हाल ही में कई सुपरस्टार्स NXT में अपने आप को बदलने के लिए गए है। फिन बैलर जब से NXT में गए हैं उन्हें पुश भी मिल रहा है और काफी बदलाव उनके ऊपर देखने को मिला।

Quick Links