5 चीजें जो WWE स्मैकडाउन लाइव को सफल बना सकती है

मंगलवार रात हुए WWE ड्राफ्ट के साथ ही रॉ और स्मैकडाउन दोनों अब अलग-अलग शो बन चुके हैं। रॉ तीन घंटे का शो है, तो स्मैकडाउन 2 घंटे का शो, इसलिए रेड ब्रैंड को ब्लू ब्रैंड पर तर्जी मिली और साथ ही में वो एडवांटेज में भी रहा। निश्चित ही रॉ रोस्टर में ज्यादा बड़े सुपरस्टार्स गए और वहाँ टैलंट भी ज्यादा है। अब रही बात तो स्मैकडाउन की तो, इस ब्रैंड में कुछ बड़े स्टार्स है और साथ ही में कुछ युवा स्टार्स भी लेकिन जरूरत है, उन सबको साथ में लेकर एक ट्रैक पर आने की। आइये नज़र डालते है, उन 5 चीजों पर जो WWE कर सकता है, स्मैकडाउन लाइव को सफल बनाने के लिए। 1 – युवा स्टार्स crewscorbin-1469152394-800 NXT से जिन 6 सुपरस्टार्स को चुना गया हैं, उनमें से 4 सुपरस्टार्स, एलेक्सा ब्लिस, अमेरिकन एल्फा, मोजो रॉले और कैमैला स्मैकडाउन का ही हिस्सा हैं। इनके साथ ही इवा मैरी भी ब्लू ब्रैंड का ही हिस्सा होंगी। डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन ने ड्राफ्ट में वॉडविलंस, टाइलर ब्रीज, अपोलो क्रूज और बैरन कोरबीन जैसे युवा टैलंट्स को अपने साथ जोड़ा। कलिस्टो और एसेंश्न को जोड़कर उन्होंने ब्लू ब्रैंड को मजबूत ही बनाया है। इन सब सुपरस्टार्स में से सिर्फ कलिस्टो को ही मेन रोस्टर में चैम्पियन बनने का अनुभव है और यह अच्छा मौका है, बाकि सुपरस्टार्स के लिए अपनी पहली चैंपियनशिप जीतने की और इस ब्रैंड को और मजबूत बनाने की। 2 – शो ऑफ टाइम ziggler-1469152785-800 ड्राफ्ट के समय डॉल्फ जिगलर पैनल के साथ बैठे थे और खुद के स्मैकडाउन में चुने जाने पर वो बात कर रहे थे। डॉल्फ ने बताया कि कैसे पिछले कुछ सालों से उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है और यह उनकी लिए एक दूसरा मौका है। इतनी असफलता के बाद भी, डॉल्फ जिगलर को हमेशा ही क्राउड़ का समर्थन मिलता रहा हैं, लेकिन उनके किरदार में गिरावट आई है और उन्हें अब युवा टैलंट जैसे बैरन कॉर्बिन के साथ ही रखा गया है। अब वो एक ब्रैंड में है, जोकि ज्यादा बड़ा नहीं और इस रोस्टर में ज्यादा सुपरस्टार्स ने अपनी काबिलियत साबित नहीं कि है, इसलिए जिगलर जैसे अनुभवी स्टार्स को मेन इवेंट में मौका मिल सकता है और वो अपने करियर को दोबारा पटरी पर ला सकते है। 3- विमेंस डिवीजन beckynatalya-1469153196-800 ड्राफ्ट की शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि रॉ रोस्टर विमेंस डिवीजन की तुलना में स्मैकडाउन से काफी आगे निकल रहा हैं। इसके पीछे का कारण था कि दोनों मौजूदा और पूर्व डीवाज़ चैम्पियन, शार्लेट और पेज रॉ का हिस्सा बनी। इसके साथ ही साशा बैंक्स भी रॉ का हिस्सा है, जोकि फ्यूचर में चैम्पियन जरूर बनेंगी। लेकिन स्मैकडाउन विमंस डिवीजन भी अंत में ज्यादा मजबूत निकला। बैकी लिंच जोकि WWE में अपने पहले ही साल में मेन रोस्टर में छाई रही और उनके अलावा नटाल्या और नाओमी भी रिंग में काफी अच्छा कर सकती हैं। अगर कैमैला, एलेक्सा ब्लिस और इवा मैरी भी अपने आप को इस लेवल पर साबित कर पाए, तो ब्लू ब्रैंड में काफी गहराई आ जाएगी। 4- चैम्पियन के लिए प्यार ambrosewins-1469153660-800 हाल के दिनों में फैंस ने डीन एम्ब्रोज़ को एक चैम्पियन के रूप में काफी समर्थन दिया हैं और डेनियल ब्रायन के बाद वो पहले पीपल्स चैम्पियन की तरह है। मनी इन द बैंक में पहले एम्ब्रोज़ ने कांट्रैक्ट जीता, उसके बाद उसी रात उसे कैश इन भी किया, एम्ब्रोज़ ने इसके अलावा ड्राफ्ट वाले दिन अपनी चैंपियनशिप को अच्छे से डिफ़ेंड भी किया है। यह एक बड़ी बात है, क्योंकि उनके चैम्पियन बनने से कंपनी का सबसे बड़ा टाइटल अब स्मैकडाउन में ही रहेगा। एम्ब्रोज़ को अपना टाइटल बैटलग्राउंड में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के खिलाफ डिफ़ेंड करना पड़ेगा और वो दोनों ही सुपरस्टार्स रॉ रोस्टर में ही है। वो जीते या हारे, उन्होंने एक बात तो साबित कर दी कि वो एक बेबीफेस चैम्पियन बन सकते है और स्मैकडाउन को इससे काफी फायदा मिलेगा, जो उन्हें ऊपर रखने में फायदा देगा। 5- दमदार विलन braywyattsmile-1469153913-800 स्मैकडाउन में इस समय बेबीफेस की कमी नहीं है। मिक फोले एक विलन नहीं है, लेकिन स्टेफनी मैकमैहन निश्चित ही एक विलन है और कोई भी शेन मैकमैहन और डेनियल ब्रायन की जोड़ी की बराबरी नहीं कर सकता। जिन 3 सुपरस्टार्स को स्मैकडाउन ने सबसे पहले चुना उनमे से 2 सबसे बड़े बेबीफेस है और रही बात एजे स्टाइल्स की तो, उन्हें हमेशा ही क्राउड़ से अच्छा समर्थन मिलता है, फिर चाहे वो विलन के किरदार में ही क्यों ना हो। सबसे बड़ी डीवा बैकी लिंच, नई टैग टीम अमेरिकन एल्फा, रैंडी ऑर्टन और पूर्व टैग टीम चैम्पियंस द उसोस, यह सब भी सबसे बड़े बेबीफेस हैं। उसका सामना करने के लिए स्मैकडाउन को दमदार विलन चाहिए। एजे स्टाइल्स यह कर सकते है और वो स्मैकडाउन में ही क्लब बना दें , लेकिन इस रोल के लिए ब्रे वायट ज्यादा फिट बैठते है और वो डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन की यह मुश्किल भी हल कर सकते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications