एडी गुरेरो अगर जिंदा होते तो WWE में 5 चीजें जो अलग देखने को मिल सकती थी

16-59-57-3ee68-1501249833-500

रैसलिंग प्रसंशकों के लिए 13 नवंबर 2005 का दिन, सबसे दुःखद दिनों में से एक माना जाता है। इसी दिन एड़ी गुरेरो हमे छोड़कर चले गए। उनका दिल रुकने की वजह से उनकी मृत्यु हो गयी। जापान से लेकर मैक्सिको तक दुनिया भर के दर्शक और गुरेरो के चाहने वालों की आंखें नम हो गयी थी। 38 साल की उम्र में गुरेरो रैलसिंग दुनिया को छोड़कर चले गए। साल दर साल हम इस बात पर चर्चा करते हैं कि अगर 2005 में ये घटना नहीं हुई होती तो आज एड़ी कहां होते? यहां पर हम इस बात का अनुमान ज़रूर लगा सकते हैं। ये रही ऐसी 5 बातें जो होती अगर आज एड़ी ग्युरेरो जिंदा होते:

Ad

#5 विकी ग्युरेरो को स्क्रीन पर ज्यादा समय आने का मौका मिलता

एड़ी गुरेरो की मौत के बाद WWE ने उनकी पत्नी विकी ग्युरेरो को टीवी पर आने का मौका दिया। ऐसा क्यों, एक विधवा को सांत्वना देने के लिए? जी बिल्कुल नहीं। शुरुआत में विकी गुरेरो एड़ी के साथी रे मिस्टीरियो और भतीजे चावो ग्युरेरो के बीच सुलह करवा रही थी लेकिन फिर रे पर टर्न करते हुए चावो के साथ हो गयी। इसके बाद से कहानी विवादों में घिर गई। इसके बाद वो स्मैकडाउन की जनरल मैनेजर बनीं और एज के साथ रोमांटिक एंगल में थीं। वो ज्यादतर समय हील के किरदार में रही और अगर एड़ी ज़िंदा होते तो शायद हमे ऐसा देखने नहीं मिलता।

#4 रैसलमेनिया 22 हमे एक ड्रीम मैच देखने मिलता

17-57-50-26a10-1501249768-500

अपने समय मे एड़ी गुरेरो को दुनिया का सबसे अच्छे रैसलर्स में गिना जाता था। यहां तक कि कर्ट एंगल ने उन्हें शॉन माइकल्स के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अच्छा रैसलर माना जाता था। यहां पर हम माइकल्स का नाम इसलिए ले रहे हैं क्योंकि इसके पीछे एक कहानी है। अच्छे लुक, कमाल की तेजी और बेहतरीन रिंग वर्क के कारण एड़ी को मैक्सिको का शॉन माइकल्स कहा जाता था। इसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए 2006 में रैसलमेनिया 22 पर दोनों स्टार्स के बीच मैच की तैयारी की जा रही थी। इस मैच से साबित होता कि कौन बेहतर प्रोफेशनल रैसलर है। अगर एड़ी की मृत्यु नहीं हुई होती तो ये एक ड्रीम मैच बन सकता था।

#3 रे मिस्टीरियो कभी भी मेन इवेंट प्लेयर नहीं बनते

17-58-06-c493a-1501249724-500

एड़ी गुरेरो की मौत से उनके खास दोस्त, रे मिस्टीरियो को काफी फायदा हुआ। WWE और विंस मैकमैहन ने इस मौत को हमेशा की तरह अलग रूप से दिखाया। यहां पर रे मिस्टीरियो को को मुख्य इवेंट स्टार दिखाया गया जो अपने करीबी दोस्त (एड़ी गुरेरो ) की याद में ख़िताब जीतकर उन्हें सम्मान देना चाहते थे। सभी बाधाओं को पार करते हुए उन्होंने पहले रॉयल रम्बल में जीत दर्ज की और फिर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतकर अपने करीबी दोस्त को श्रद्धांजलि दी। हम जानते हैं रे मिस्टीरियो बेहतरीन प्रोफेशनल रैसलर हैं और उन्हें मुख्य इवेंट में मौका मिलना चाहिए लेकिन अगर एड़ी के साथ ये दुर्घटना नहीं हुई रहती तो शायद विंस मैकमैहन, मिस्टेरिओ को ये मौका कभी नहीं देते।

#2 वो इतने लोकप्रिय नहीं होते

17-58-31-3869d-1501249693

एड़ी ग्युरेरो अपने समय के एक बेहतरीन प्रोफेशनल रैसलर हैं और उनकी काबिलियत पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। उनका रैसलिंग का एक बेहतरीन तोहफा मिला था, जो बेहद कम लोगों को नसीब होता है। लेकिन कई बार दिमाग मे ये ख्याल आता है कि वो इसकी मदद से 2005 के बाद क्या कर लेते? ग्युरेरो एक महानतम रैसलर तो हैं ही, लेकिन क्या वो शॉन माइकल्स जैसे रैसलर की बराबरी कर पाते। उनके चाहनेवालों की संख्या में इजाफा होता और उन्हें हॉल ऑफ फेम में जगह मिलती लेकिन जैसी लोकप्रियता उनकी आज है वो शायद नहीं होती।

#1 क्रिस बैन्वा शायद ज़िंदा होते

youtube-cover
Ad

एड़ी गुरेरो की मौत का सबसे बड़ा झटका क्रिस बेन्वा के डबल हत्या-आत्महत्या से लगा। दोनों रैसलर्स भाईयों की तरह से थे और एड़ी की मौत बेन्वा को गहरा ज़ख्म दे गई। इसके बारे में हम पक्के तौर पर कुछ कह तो नहीं सकते लेकिन अगर एड़ी गुरेरो ज़िंदा होते तो वो क्रिस बेन्वा के बुरे समय मे उनकी मदद करते और इससे उनकी और उनके परिवार की जान बच जाती।

लेखक: आकाश चिलंकी, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications