5 चीजें जो Royal Rumble में देखने को मिल सकती हैं

ये साल काफी सारी उम्मीदें लेकर आया है। एक WWE फैन होने के नाते हम ज्यादा कुछ नहीं बल्कि एक नाटकीय शुरूआत जरूर चाहते है। इसके लिए हम उम्मीद लेकर बैठे है, साल के सबसे पहले पे-पर-व्यू सीजन में रॉयल रंबल के लिए। रॉयल रंबल में सरप्राइज वापसी, एलिमिनेशन, नए फ्यूड और कई सारी चीजें फैंस के लिए काफी नहीं है। फैंस को रॉयल रंबल में कुछ क्वालिटी से भरपूर मैच और खास मोमेंट चाहिए। जिसे वो हमेशा याद रख सकें। WWE हमेशा रंबल को एडवर्टाइज करता है। जिसके बाद यहां से रोड टू रैसलमेनिया की शुरूआत हो जाती है। आइए जानते है 5 चीजें जो रॉयल रंबल में देखने को मिल सकती है: #1 कर्ट एंगल की वापसी angle-1-1484630549-800 गोल्डबर्ग, स्टिंग, एजे स्टाइल्स, ब्रॉक लैसनर जैसे लैसनर के आने से फैंस में खुशी देखते ही बनती है। इनको देखना फैंस के लिए ड्रीम होता है, और विंस मैकमैहन ने हमेशा फैंस के सपनों को साकार किया है। लेकिन इस लिस्ट में हम एक नाम भूल रहे है, जो इस बिजनेस को आगे ले जा सकता है। वो नाम है कर्ट एंगल का। कर्ट एंगल WWE में सबसे ज्यादा चहेते माने जाते है। जब इस हफ्ते WWE ने उनके हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की घोषणा की तो सोशल मीडिया पर कर्ट एंगल का काफी जलवा रहा। फैंस ने उन्हें काफी बधाई दी। फैंस हमेशा कर्ट एंगल को रिंग में देखना चाहते है। अगर रॉयल रंबल में वो आते है तो फिर एक बार फिर एरिना में उनके लिए शानदार चैंट सुनने को मिल सकता है। फैंस भी ये ही चाहते है। #2 ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग bl1 गोल्डबर्ग की वापसी से पहले ब्रॉक लैसनर सभी रैसलर्स के खिलाफ आग उगल चुके है। लेकिन जब गोल्डबर्ग आए तो सर्वाइवर सीरीज में वो 2 मिनट में हार गए। इसी का बदला लेने के लिए ब्रॉक लैसनर रॉयल रंबल में उतरेंगेे, और गोल्डबर्ग एक बार फिर उन्हें चित करने के मूड से आएंगे। अफवाहें ये भी है कि इन दोनों का मैच रैसलमेनिया 33 में भी हो सकता है। तो फिर इन दोनों सुपरस्टार्स को रॉयल रंबल में सभी पसंद करेंगे, और ये दोनों सुपरस्टार 28 अलग रैसलर पर भारी नजर आएंगे। फैंस हमेशा इन दोनों को काफी चैंट करते है। और हमेशा इनके बीच फ्यूड देखना चाहते है। क्योंकि WWE इतिहास में ये दोनों बहुत ही खास है। रॉयल रंबल में इन दोनों के बीच की टक्कर खास होने वाली है। फैंस भी हमेशा ऐसे ही मोमेंट की चाह रखते है। #3 अंडरटेकर की लड़ाई undertaker_wwe_picture-3-1439546947-800-1482765362-800 एजे स्टाइल्स, जॉन सीना और ब्रॉन स्ट्रोमैन कुछ नाम है जो रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर को टक्कर दे सकते है। लेकिन अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है कि उनको टक्कर देने कौन रिंग में उतरेगा। फैंस के लिए फिलहाल तो ये खुशखबरी है कि, अंडरटेकर रॉयल रंबल में शामिल होंगे। अगर रैसलमेनिया के लिए अभी कुछ पता नहीं है तो रॉयल रंबल में उनके आने से कई सवाल खड़े हो जाएंगे। स्ट्रोमैन को अभी उनके लिए काफी पंसद किया जा रहा है, इसके अलावा एजे स्टाइल्स और सीना भी रॉयल रंबल में शामिल है। रॉयल रंबल में अंडरटेकर फैंस के चहेते रहेंगे, और फैंस भी उनके नाम का चैंट करने का इंतजार कर रहे है। रैसलमेनिया से पहले रॉयल रंबल में अंडरटेकर का जलवा पक्का देखने को मिलेगा। #4 ज़ॉन सीना और एजे स्टाइल्स 20161227_royalrumble_cenaaj-f0de9dab30f30c6f2d435037ecef47ca-1483351829-800 (1) इन दोनों के बीच में ये एक ऐसा मैच होगा जिसके बारे में सभी जगह चर्चा है। ये दोनों फैंस के दिमाग में हमेशा रहते है, और फैंस इनके मैच को पक्का देखना चाहेेंगे। सीना इस मैच में एक बार फिर अपने आप को साबित करने उतरेंगे। सीना अपने टैलेंट को जगजाहिर कर एक बार फिर WWE यूनिवर्स में अपने आप को साबित करेंगे। उधर स्टाइल्स भी अपना बैस्ट देने की कोशिश जरूर करेंगे। इन दोनों के बीच मैच में क्राउड हमेशा भरा हुआ रहता है। एजे स्टाइल्स को फैंस हमेशा ज्यादा पसंद करते है। लेकिन ये मैच सीना के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है,क्योंकि यहां से उनका करियर डिसाइड हो सकता है। सीना और स्टाइल्स का मैच WWE के लिए भी सबसे खास रहेगा। क्योंकि ये मैच WWE के बिजनेस को ऊंचाईयों तक ले जा सकता है। #5 लैजेंड आ भी सकते हैं या नहीं भीP 1 रॉयल रंबल में 30 रैसलर्स की एंट्री होती है, और कुछ नामों के अलावा बहुत सारे ऐसे नाम है जिनके बारे में फैंस को पता नहीं रहता है कि कौन आएगा ? इन 30 रैसलर्स में हमेशा ये रहा है कि कोई लैजेंड भी एंट्री मार लेता है। जिसकी वजह से एरिना में माहौल और गरम हो जाता है। लेकिन पिछले साल के रॉयल रंबल को देखा जाए तो वहां ऐसा कोई लैजेंड नहीं नजर आया। ट्रिपल एच ने भले ही रॉयल रंबल जीत लिया हो लेकिन कोई भी इस लिस्ट में लैजेंड शामिल नहीं हो पाया। हमेशा फैंस उम्मीद करते है कि, द गॉडफादर, बुकर टी, आरबीडी, डीडीपी जैसे बड़े लैजेंड को एक बार इसी अंदाज में देखना चाहते है। लेकिन कोई नजर नहीं आता। इस बार कर्ट एंगल, ओनील, जॉन मॉरीशन जैसे बड़े रैसलर्स की उम्मीद फैंस लगाए बैठे है। अब ये तो सब कंपनी के ऊपर निर्भर रहता है कि, वो किस बड़े लैजेंड को लाकर इस बिजनेस को और आगे ले जाएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications