एजे स्टाइल्स, जॉन सीना और ब्रॉन स्ट्रोमैन कुछ नाम है जो रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर को टक्कर दे सकते है। लेकिन अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है कि उनको टक्कर देने कौन रिंग में उतरेगा। फैंस के लिए फिलहाल तो ये खुशखबरी है कि, अंडरटेकर रॉयल रंबल में शामिल होंगे। अगर रैसलमेनिया के लिए अभी कुछ पता नहीं है तो रॉयल रंबल में उनके आने से कई सवाल खड़े हो जाएंगे। स्ट्रोमैन को अभी उनके लिए काफी पंसद किया जा रहा है, इसके अलावा एजे स्टाइल्स और सीना भी रॉयल रंबल में शामिल है। रॉयल रंबल में अंडरटेकर फैंस के चहेते रहेंगे, और फैंस भी उनके नाम का चैंट करने का इंतजार कर रहे है। रैसलमेनिया से पहले रॉयल रंबल में अंडरटेकर का जलवा पक्का देखने को मिलेगा।