5 चीज़ें जो विंस मैकमैहन कभी नहीं खरीद पाएंगे

wwe-rumors-roman-reigns-double-champion

विंस मैकमैहन ने वर्ल्ड रैसलिंग एंटरटेनमेंट को एक ग्लोबल ब्रांड बना दिया है। पिछले तीन दशक में विंस ने अन्य रैसलिंग प्रमोशन से उनके बेस्ट सुपरस्टार या टैलेंट को ख़रीदा है और WWE के रोस्टर को बेहतर बनाया है। लेकिन WWE को सफल बनाने में विंस मैकमैहन को कई कठिन निर्णय भी लेने पड़े हैं। इतना सब कुछ हासिल करने के कारण मैकमैहन का एट्टीट्यूड कुछ ज्यादा ही है, और उन्हें अपने पैसे पर काफी गर्व है। आइये नज़र डालते हैं 5 चीज़ों पर जो विंस मैकमैहन नहीं खरीद सकते.:

किसी भी स्टार के लिए मनचाही प्रतिक्रिया

विंस मैकमैहन चाहे जितना भी कोशिश कर लें, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो विंस कभी नहीं खरीद पाएंगे। इसमें सुपरस्टार्स को मिलने वाली प्रतिक्रिया है, बहुत बार ऐसा होता है कि कंपनी किसी स्टार को लेकर जो प्रतिक्रिया फैंस से पाना चाहती है, वो उसे नहीं मिल पाती। सीएम पंक के WWE छोड़ने के कई साल बाद भी आज तक हमें एरीना में सीएम पंक के चैंट्स सुनाई देते हैं।

NJPW

njpw-wwe-1480235557-800

न्यू जापान प्रो रैसलिंग पिछले काफी दशकों से चलते आ रहा है। जापान के इस रैसलिंग प्रमोशन ने इंडिपेंडेंट सर्किट के कई बड़े नाम अपने साथ जोड़े हैं और अपने होम ग्रोन टैलेंट के साथ जोड़कर अपने प्रमोशन को सफल बनाया है। भले ही विंस के पास NJPW खरीदने के लिए पैसा हो, लेकिन वे ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे क्योंकि NJPW खुद को विंस जैसे आदमी के हाथों में कभी नहीं बेचेगी।

सीएम पंक

punk1-1473319391-800

एक समय WWE के सबसे बड़े स्टार रह चुके सीएम पंक कंपनी से खफा होकर अब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में चले गए हैं।विंस के रिलेशनशिप पंक के साथ काफी खराब हो गई थी, जिसके चलते पंक ने WWE छोड़ दिया था। मैकमैहन को पंक से जलन है कि वे WWE के बाहर भी अच्छा कर रहे हैं, लेकिन मैकमैहन कितना भी पैसा पंक को ऑफर क्यों न कर दें, वे उनको WWE में कभी वापस नहीं ला सकते। कुछ चीज़ें पैसों से बढ़कर होती हैं।

अच्छे क्रिएटिव राइटर्स

vincewriters-1496914578-800

रॉ और स्मैकडाउन के क्रिएटिव राइटर को विंस काफी मोटी रकम देते हैं। लेकिन इसके बावजूद टेलीविज़न का स्टैंडर्ड सुधर नहीं पा रहा है और हमें लगातार 50/50 बुकिंग और बोरिंग स्टोरीलाइन्स देखने को मिल रही हैं। सुपरस्टार शेक अप के बाद ब्लू ब्रांड की क्वालिटी बेहद गिरी है। खासकर, शिंस्के नाकामुरा जैसे टैलेंटेड रैसलर्स की बुकिंग ठीक से नहीं की गई है। विंस पैसे खर्च करने के बावजूद अच्छे राइटर्स लाने में सफल नहीं हो पाए हैं।

UFC

stefan-struve-ufc-193-1000-1496915211-800

काफी साल पहले शेन मैकमैहन ने देखा था कि अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप में दर्शकों का इंट्रेस्ट बढ़ते जा रहा है। उन्होंने अपने पिता विंस को UFC को खरीदने की बात कही, जिसे विंस ने नकार दिया। 1 दशक बाद, UFC की वैल्यू अब $4 बिलियन से भी ऊपर जा चुकी है। मैकमैहन अब चाहकर भी UFC खरीदने के लिए बिड भी नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें पैसों की कमी पड़ जाएगी। लेखक : हैरी कैटल, अनुवादक : मनु मिश्रा