रैसलमेनिया में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हारने के बाद साशा बैंक्स WWE के क्रिएटिव रायटर से काफी ज्यादा परेशान है। इसी वजह से उन्होंने WWE को छोड़ने का मन बना लिया है। साशा इस समय विमेंस डिवीजन में बड़ा नाम है और लोग उन्हें रिंग में देखना पसंद करते है, इस वजह से WWE उन्हें इस समय कंपनी से जाने नही देना चाहती है।
इसी वजह से WWE ने उन्हें काफी समय का ब्रेक भी दिया है तांकि वो एक बार फिर से WWE रिंग में वापसी कर सके। ऐसे में आज हम आप को वो 5 वो प्लान बताएंगे, जिसकी वजह से साशा एक बार फिर से WWE में रुक सकती है।
#5 मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट
![MITB contract could change Sasha Banks' mind](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/78645-15551490484077-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/78645-15551490484077-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/78645-15551490484077-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/78645-15551490484077-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/78645-15551490484077-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/78645-15551490484077-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/78645-15551490484077-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/78645-15551490484077-800.jpg 1920w)
हाल में WWE के कई बड़े नाम WWE को छोड़ कर AEW में जा चुके है। ऐसे में WWE अब और ज्यादा बड़े स्टार्स को खोना नही चाहता है। इसी वजह से WWE इस समय साशा को एक बार फिर से विमेंस चैंपियनशिप दे सकता है। इसके लिए WWE उन्हें इस बार मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट देने के बारें में विचार सकता है। पिछले दो सालों में से कार्मेला और एलेक्सा ब्लिस ने नाम किया है। ऐसे में WWE उन्हें एक बार फिर से लोगों को नज़र में लाने के लिए मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीता सकता है। इसके अलावा लोग साशा के हील वर्क के दीवाने है, ऐसे में अगर वो एक हील के रूप में इसे जीतती है तो उनके करियर को काफी ज्यादा मिलेगा।
इस साल बैकी को भी उनके हील टर्न से काफी ज्यादा मिला है। उनके हील टर्न लेने के बाद लोग उन्हें पसंद करने लगे थे और वो इस समय WWE की सबसे फेमस फेस में से एक हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं। है।
#4 हील टर्न
![Heel Sasha Banks could do wonders in WWE](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7e8fc-15551490208874-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7e8fc-15551490208874-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7e8fc-15551490208874-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7e8fc-15551490208874-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7e8fc-15551490208874-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7e8fc-15551490208874-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7e8fc-15551490208874-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/7e8fc-15551490208874-800.jpg 1920w)
साशा बैंक्स ने फैंस के दिल में अपनी जगह NXT में एक हील के रूप में काम कर के बनाई थी। इस दौरान फैंस न केवल उनकी वर्क को पसंद करते थे बल्कि वो उन्हें रॉ या स्मैकडाउन के बड़े स्टार्स के रूप में भी देखते थे। हाल में ही जिस तरह से बैकी ने हील टर्न लेकर अपने करियर को अलग दिशा दी है WWE साशा के साथ भी कुछ ऐसा ही प्लान कर सकता है।
साशा भी खुद को एक हील के रूप में कई बार साबित कर चुकी है। इसके अलावा WWE ने कई बार साशा के हील टर्न को लेकर हिंट दिए है लेकिन कभी भी उन्हें हील नहीं बनाया है। ऐसे में WWE इस बार उन्हें एक हील टर्न देकर उनके करियर को अलग दिशा दे सकता है। ऐसे में अब WWE साशा बैंक्स को एक हील टर्न देकर उन्हें लगातार एक हील केरूप में टॉप तक पुश कर सकता है।
#3 स्मैकडाउन का सबसे बड़ा स्टार बना कर
![Sasha Banks could jump ship to the blue brand](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32a3f-15551489839470-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32a3f-15551489839470-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32a3f-15551489839470-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32a3f-15551489839470-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32a3f-15551489839470-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32a3f-15551489839470-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32a3f-15551489839470-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32a3f-15551489839470-800.jpg 1920w)
जैसा की हम सब जानते है कि स्मैकडाउन में स्टोरीलाइन के साथ फैन्स को हार्डकोर रैसलिंग भी देखने को मिलती है। ऐसे में WWE आने वाले सुपरस्टार शेक-अप में साशा बैंक्स स्मैकडाउन में भी भेज सकता है। जहां पर उनके लिए अच्छी स्टोरीलाइन्स और इन रिंग एक्शन हो सकता है। साशा कई बार खुद को इन रिंग एक्शन में साबित कर चुकी है। ऐसे में अगर वो आने वाले समय में स्मैकडाउन में नज़र आए तो कोई बड़ी बात नहीं होनी चाहिये।
इसके अलावा WWE उन्हें स्मैकडाउन का सबसे बड़ा स्टार भी बना सकता है। बैकी इस समय रॉ में है तो उनकी जगह पर WWE एक बार फिर से साशा को पुश कर सकता है और उन्हें स्मैकडाउन के बड़े फेस में से एक बना सकता है। इससे साशा एक बार फिर से WWE में रुक के बारे में सोच सकती है और फैंस उन्हें एक बार फिर से टॉप पर देख सकते है ।
#2 एक बार फिर से टैग टीम चैंपियन बना कर
![This title is the reason why Banks is frustrated right now](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c12eb-15551488794792-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c12eb-15551488794792-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c12eb-15551488794792-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c12eb-15551488794792-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c12eb-15551488794792-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c12eb-15551488794792-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c12eb-15551488794792-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/c12eb-15551488794792-800.jpg 1920w)
हम सब को पता है कि रैसलमेनिया में टैग टीम चैंपियनशिप हारने के बाद से ही साशा और बेली काफी ज्यादा निराश थी। ये फैसला विंस ने शो की शुरुआत के कुछ ही समय पहले लिया था। ऐसे में अगर WWE सही में साशा को रोकना चाहता है तो वो उन्हें एक बार फिर से चैंपियन बना सकता है। इसके अलावा आइकॉनिक्स को इस हार से ज्यादा नुकसान भी नहीं नही होगा।
ऐसे में अगर WWE उन्हें एक बार फिर से टैग टीम चैंपियन बनाता है और उन्हें एक लंबा टाइटल रन देती है तो साशा बैंक्स विमेंस टैग टीम डिविजन को आगे ले जा सकती है । इसके अलावा वो WWE में एक बार फिर से रुक सकती है। वहीं आगे चल कर WWE उन्हें टैग टीम चैंपियनशिप लेकर उन्हें सिंगल पुश भी दे सकता है और उन्हें टॉप स्टार बना सकता है.
#विमेंस टाइटल?
![Could The Boss defeat The Man?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a9ef-15551489433670-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a9ef-15551489433670-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a9ef-15551489433670-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a9ef-15551489433670-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a9ef-15551489433670-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a9ef-15551489433670-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a9ef-15551489433670-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a9ef-15551489433670-800.jpg 1920w)
WWE इस समय साशा बैंक्स को हर हाल में WWE में रोकना चाहती है। इसी वजह से वो साशा बैंक्स को टाइटल रन भी दे सकते है। इस समय बैकी लिंच विमेंस चैंपियन है और वो इस समय लेसी इवांस के साथ फ्यूड में है। ऐसे में अगर WWE इस फ्यूड में साशा बैंक्स को भी शामिल कर देता है तो कोई हैरानी वाली बात नही होगी। इसके अलावा WWE साशा को हील के रूप में मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट भी जीता सकता है और वो उसे बैकी के ऊपर कैश कर सकती है।
इस दौरान WWE उन्हें एक एक लंबा टाइटल रन भी दे सकता है. जिसके बाद WWE फैंस को एक नई स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है और साशा भी एक बार फिर से कंपनी में रुकने का मन बना सकती है। इस दौरान वो लंबे समय तक विमेंस चैंपियन भी रह सकती है।