पिछले कई सालों से हम WWE में चल रहे काम काज को लेकर कई अफवाहें सुनते आएं हैं। जहां पर हमे रैसलर्स में आए बड़े बदलाव देखने मिले है। इसमें एक बदलाव और देखा गया, एक करोड़पति का सपना आज लाखों दर्शकों का सपना बन गया। विंस मैकमैहन की उम्र हो रही है और चाहे वो इस बात को कितना भी नज़रअंदाज़ करें, हम जानते है कि अब कंपनी पर उनका कंट्रोल कम होता जा रहा है। अब हंटर की कंपनी पर पकड़ मजबूत होते जा रही है। NXT स्टार्स का उभरना इस बदलाव का सबूत है और इससे पता चलता है कि भविष्य में बिज़नेस काफी बदल जाएगा। सुपरस्टार्स NXT से सीख कर मुख्य रॉस्टर में कमाल कर रहे हैं। विंस मैकमैहन के समय में ऐसा नहीं होता था। केविन ओवन्स, बैकस्टेज पावर स्ट्रगल की निशानी हैं। वो एक अनोखें टॉप गाए हैं और इसी लिए उनके ख़िताब की इतनी ख़राब बुकिंग की जाती है।