विंस मैकमैहन के द्वारा WWE टीवी पर की गई 5 चीजें जिनके बारे में फैंस भूल चुके हैं 

विंस मैकमैहन का WWE को सफल बनाने में अहम योगदान रहा है।
विंस मैकमैहन का WWE को सफल बनाने में अहम योगदान रहा है।

4- विंस मैकमैहन ने WWE Raw में जिम रॉस की सर्जरी का मजाक उड़ाया था

विंस मैकमैहन & जिम रॉस
विंस मैकमैहन & जिम रॉस

WWE लैजेंड जिम रॉस के कोलोन सर्जरी के एक हफ्ते बाद 24 अक्टूबर 2005 को Raw के एपिसोड के दौरान विंस मैकमैहन ने रॉस के सर्जरी का मजाक उड़ाया। हालांकि, विंस ने इस सैगमेंट को मजाकिया बनाने की कोशिश की थी कि लेकिन यह सैगमेंट कही से भी फनी नही था। सालों बाद जिम रॉस ने टॉक इज जैरिको शो पर खुलासा किया कि इस सैगमेंट ने उनकी पत्नी को रूला दिया था।

3- विंस मैकमैहन ने WWE No Mercy 2003 में अपनी बेटी स्टैफनी मैकमैहन का सामना किया

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

रेसलमेनिया 17 में विंस मैकमैहन ने अपने बेटे शेन मैकमैहन का सामना किया था लेकिन यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि विंस अपनी बेटी स्टैफनी मैकमैहन के खिलाफ भी मैच लड़ चुके हैं। WWE No Mercy 2003 में हुए इस मैच में विंस ने अपनी बेटी पर बिना कोई दया दिखाए उनकी बुरी तरह पिटाई की। आपको बता देंं, विंस मैकमैहन इस मैच के दौरान स्टैफनी को इतना मजबूर कर देना चाहते थे ताकि वह स्मैकडाउन जनरल मैनेजर के पद को छोड़ने के लिए तैयार हो जाए।

Quick Links