WWE में अंडरटेकर ना होते तो यह 5 चीजें देख पाना काफी मुश्किल होता

undertaker-austin-1999-1499259526-800

द अंडरटेकर WWE के सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार हैं और प्रोफेशनल रैसलिंग में उनका नाम सम्मान से लिया जाता है। WWE को बिना अंडरटेकर के सोच पाना असंभव है। न सिर्फ लॉकर रूम और रिंग में बल्कि रिंग के बाहर भी अंडरटेकर का प्रकोप काफी ज्यादा रहा है। अंडरटेकर विंस मैकमैहन के सबसे लॉयल रैसलर हैं और दो दशक तक फैंस का एंटरटेनमेंट करते रहे हैं। रैसलमेनिया 33 के बाद उन्होंने अपनी रिटायरमेंट ली। अंडरटेकर के WWE में होने से काफी चीज़ें पर उनका प्रकोप रहा। अंडरटेकर का WWE में इन्वॉल्वमेंट एट्टीट्यूड एरा से लेकर रैसलमेनिया 33 तक रहा और उनकी मेहनत, डेडिकेशन के लिए वह तारीफ़ के काबिल हैं। आइए नज़र डालते हैं उन 5 चीज़ों पर जो हमें कभी देखने को न मिलती अगर अंडरटेकर WWE में नहीं होते:


बेहतरीन एट्टीट्यूड एरा

WWE को ग्लोबल पावर बनाने में सबसे बड़ी भूमिका एट्टीट्यूड एरा की रही है और पिछले 15 सालों में WWE मजबूत होता गया है। प्रोफेशनल रैसलिंग के गोल्डन एज में एटीट्यूड एरा का काफी महत्व है। इस एरा के सबसे बड़े सुपरस्टार अंडरटेकर थे। वह लार्जर थैन लाइफ करैक्टर थे और फैंस के बीच बेहद पॉपुलर थे। उनकी मैनकाइंड, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, केन जैसे रैसलर्स के साथ कई लाज़वाब फिउड हुई।

युवा सुपरस्टार्स को नहीं मिल पाती मदद

the-undertaker-vs-brock-lesnar-1024x575-1440254401-800-1499259698-800

अंडरटेकर को प्रोफेशनल रैसलिंग में सभी बेहद सम्मान की नज़रों से देखते हैं। उन्होंने हमेशा कंपनी के हित के लिए काम किया है और उनके एट्टीट्यूड ने उन्हें पेशेवर बने रहने में काफी मदद की। केन, रैंडी ऑर्टन, जैफ़ हार्डी, ब्रॉक लैसनर जैसे सभी सुपरस्टार्स को अंडरटेकर के होने की वजह से फायदा मिला और WWE में काफी युवा सुपरस्टार्स के करियर को सफल बनाने में अंडरटेकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हैल इन ए सेल नहीं हो पाता फेमस

mankind_vs_the_undertaker_hell_in_a_cell_match_king_of_the_ring_1998_7-1499258218-800

ट्रिपल एच को भले हैल इन ए सेल मैच जीतने का मास्टर कहा जाता है लेकिन अंडरटेकर न होते तो इस स्ट्रक्चर में WWE कभी बेहतरीन मोमेंट्स नहीं दे पाता। मैनकाइंड के साथ हुए हैल इन ए सेल मैच को कौन भुला सकता है जब अंडरटेकर ने उन्हें सेल के ऊपर से स्पेनिश अनाउंस टेबल पर फेंक दिया था। शॉन माइकल्स के साथ हुए मैच से भी हैल इन ए सेल को काफी पॉपुलैरिटी मिली।

केन

kane_bio-1499259646-800

अंडरटेकर के बिना हमें लैजेंड्री सुपरस्टार केन कभी देखने में नज़र नहीं आते। शॉन माइकल्स और अंडरटेकर के मैच में केन ने बेहतरीन अंदाज़ में अपना डेब्यू किया था और उसके बाद अंडरटेकर के साथ उनकी कई बेहतरीन फिउड्स हुईं। इसके बाद उन्होंने अंडरटेकर के साथ टैग टीम बनाकर भी काफी पॉपुलैरिटी पाई। बिना डेडमैन के केन जैसे करैक्टर को WWE कभी सफल नहीं बना पाता।

स्ट्रीक

undertaker_vs_hbk_at_wrestlemania_26-1-1424715951-1499259807-800

अगर स्ट्रीक को किसी अन्य रैसलर द्वारा बनाने की कोशिश की जाती तो यह कभी काम नहीं करता, लेकिन अंडरटेकर ने प्रोफेशनल रैसलिंग की सबसे बेहतरीन बेहतरीन स्ट्रीक को अंजाम दिया। करीब दो दशक चली इस स्ट्रीक में उनकी डेडिकेशन लाज़वाब रही। ब्रॉक लैसनर से हारकर उनकी इस स्ट्रीक का अंत हुआ। लेकिन ऐसा भी उन्होंने WWE के भले के लिए किया ताकी ब्रॉक को बड़ा पुश मिल सके। लेखक : आकाश चिलांकि, अनुवादक : मनु मिश्रा