5 चीज़ें जो WWE फॉक्स के साथ हुई एक अरब डॉलर की डील के बाद वापस ला सकता है

WW

WWE ने हाल ही में फॉक्स नेटवर्क के साथ अपने शो स्मैकडाउन लाइव के लिए डील की है। फॉक्स स्पोर्ट्स के प्रेसिडेंट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर एरिक शैंक्स ने कहा, "हम फॉक्स परिवार में WWE को शामिल करने के लिए और स्मैकडाउन लाइव को ब्रॉडकास्ट करने के लिए काफी उत्साहित हैं।" फॉक्स स्पोर्ट्स इस 5 साल की डील के लिए WWE को 1 बिलियन डॉलर देगा। डील के अनुसार 4 अक्टूबर 2019 से स्मैकडाउन लाइव मंगलवार रात की जगह शुक्रवार रात प्रसारित किया जाएगा।

Ad

चलिए आपको बताते हैं कि इतना पैसा आने के बाद WWE में आपको कौन सी 5 चीज़ें दोबारा देखने को मिल सकती हैं।


#5 अंतर्राष्ट्रीय मंच पर फैलेगा WWE

USA, कनाडा और एक UK की एक ट्रिप के अलावा WWE बाकी देशों से अपने शो काफी कम प्रसारित करता है। इससे पहले कुछ मौकों पर WWE अपने शो मंडे नाइट रॉ को मैक्सिको, इटली और जर्मनी से भी ब्रॉडकास्ट कर चुका है। इस डील के बाद WWE अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में और भी तेज़ी के साथ फ़ैल पायेगा क्योंकि अब उसे अलग-अलग देशों में जाकर लाइव इवेंट नहीं करने पड़ेंगे। WWE फॉक्स टेलीविज़न के ज़रिये अपनी पहुंच हर कोने तक बना पायेगा।

#4 A-लिस्ट राइटर और प्रोड्यूसर

The Legenda
Ad

WWE स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट के पथ पर ही चलता रहेगा। लेकिन WWE को नंबर एक रैसलिंग कंपनी बने रहने के लिए कुछ चीज़ों में सुधार करना होगा क्योंकि अब उसके सामने 'रिंग ऑफ़ ऑनर' जैसा प्रतिद्वंदी भी हैं। इस डील के बाद WWE के पास अपने एपिसोड्स की स्टोरीलाइन लिखने के लिए हॉलीवुड के बेहतरीन राइटर्स होंगे जिनसे शो की गुणवत्ता बढ़ेगी। नए और अनुभवी राइटर्स और प्रोड्यूसर रखने से WWE अपने रैसलर्स की मदद तो कर ही पायेगा, साथ में दर्शकों के दिलों तक भी पहुंच पायेगा।

#3 पे-पर-व्यू में दिखेंगे अनोखे सेट

Night o
Ad

पहले WWE के पास हर PPV के लिए अलग-अलग सेट (मंच) होता थे। एक ओर जहां रॉ और स्मैकडाउन के अपने मंच होते थे, वहीं PPV के भी अपने अलग मंच होते थे। आजकल रॉ और स्मैकडाउन के अपने मंच होते हैं लेकिन रॉयल रम्बल और WrestleMania को छोड़कर अब PPV ज़्यादातर रॉ के मंच पर ही होता है। इस डील के बाद PPV के लिए अलग सेट्स बन पाएंगे जो शो में नया एहसास लाएंगे और PPV का सौंदर्य फिर से पहले जैसा हो पायेगा।

#2 पाइरो-टेक्निक (आतिशबाज़ी)

Roman Reig
Ad

2017 में बजट कम होने का प्रभाव पाइरो-टेक्निक पर भी पड़ा था। आखिरी बार पाइरोटेक्निक को रैसलमेनिया 34 में देखा गया था। ये ना केवल शो का सौंदर्य बढ़ाता था बल्कि दर्शकों को एक शानदार अनुभव भी देता था। पाइरो की गैरमौजूदगी में ब्रॉक लैसनर जैसे रैसलर्स की एंट्री फीकी हो गयी है। पैसा आने के बाद WWE में अब पाइरो-टेक्निक की वापसी हो सकती है और स्मैकडाउन एवं रॉ के बिगड़ते हालातों को सुधारा जा सकता है।

#1 'टॉकिंग स्मैक' सेगमेंट को मिलेगा समय

Talking
Ad

इस डील के बाद स्मैकडाउन के शुक्रवार रात शिफ्ट हो जाने से WWE को अपना 205 लाइव शो या तो मंडे नाइट रॉ या NXT से जोड़ना होगा ताकि मंगलवार का स्लॉट भरा जा सके। इसकी वजह से 'टॉकिंग स्मैक' सेगमेंट के लिए काफी समय मिल पायेगा। साथ ही, 'टॉकिंग स्मैक' पर WWE विवादित कमैंट्स के साथ ज़्यादा माहौल बना सकता है। फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार्स को होस्ट रैने यंग और संभवत: शेन मैकमैहन के साथ बातें करता देख खुश होंगे। लेखक: अग्निबेष बन्दोपाधयाय, अनुवादक: उदित अरोड़ा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications