5 चीजें जो WWE ब्रॉक लैसनर के आखिरी रन से सीख सकती है

Enter caption

504 दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियन रहने के बाद ब्रॉक लैसनर आख़िरकार अपनी चैंपियनशिप रोमन रेंस के हाथों समरस्लैम में हारे और इसी के साथ WWE में उनका रन खत्म हुआ। रोमन को अब WWE के फेस के तौर पर पुश दिया जा रहा है, वहीं लैसनर UFC में डेनियल कॉर्मियर के खिलाफ हैवीवेट और लाइटवेट चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ने वाले हैं। लैसनर ने साल 2012 में WWE में अपनी वापसी की थी और तब उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा क्योंकि वह अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड नहीं करते थे। आइए जानते हैं 5 ऐसी चीजों के बारे में जो WWE लैसनर के आखिरी रन से सीख सकती है।

Ad

#5 WWE फैंस को पसंद नहीं है एक पार्ट-टाइम चैंपियन

एक हील रैसलर को फैंस की तरफ से जितनी नफरत मिले उसके लिए उतना ही अच्छा होता है लेकिन लैसनर जैसे रैसलर के साथ ऐसा होना चौंकाने वाला पल है। उनके दो मुकाबलों में लैसनर को फैंस की तरफ से नफरत मिल रही थी, खासकर जब उन्होंने एक लाइव इवेंट के दौरान सिर्फ 35 सेकंड में केन को हराया। इसके अलावा रैसलमेनिया 34 में 78.000 लोगों ने लैसनर को बू भी किया। WWE फैंस लैसनर से काफी गुस्सा थे क्योंकि वह रॉ या किसी पे-पर-व्यू में नजर नहीं आते थे।

#4 डिफेंड करने के लिए होते हैं टाइटल्स

Image result for brock lesnar sportskeeda

लैसनर रॉ के ज्यादातर शोज में नजर नहीं आते थे और उन्होंने कई पे-पर-व्यूज में अपने टाइटल को डिफेंड भी नहीं किया था। इस साल लैसनर ने सिर्फ 6 बार अपने टाइटल को डिफेंड किया जबकि एजे स्टाइल्स ने अपने टाइटल को 9 बार डिफेंड किया और साथ ही 35 मुकाबले भी लड़े हैं।

#3 लैसनर को हराने के बावजूद सभी फैंस के चहेते नहीं बन पाएंगे रोमन रेंस

Image result for brock lesnar roman reigns sportskeeda

रोमन रेंस ने लैसनर को हराकर ना केवल टाइटल जीता बल्कि यह भी दिखाया कि वह लैसनर के सामने खड़े होकर उन्हें हरा सकते हैं। लेकिन ऐसा करने के बावजूद भी WWE फैंस उन्हें चीयर नहीं कर रहे थे। अगर लैसनर जैसे रैसलर को हराकर भी रोमन रेंस को फायदा नहीं हो रहा तो कंपनी को चीजें समझने की जरूरत है।

#2 लैसनर को वही मिलता है जो उन्हें चाहिए

Image result for brock lesnar laughing

WWE और UFC दोनों को लैसनर की जरूरत है और वो चुनते हैं कि उन्हें कब और कहां जाना है। यहां तक कि एक स्टोरीलाइन का हिस्सा होते हुए विंस मैकमैहन ने कहा था कि लैसनर को काफी अच्छी ट्रीटमेंट दी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार WWE और UFC दोनो लैसनर को पार्ट टाइम ऑफर दे सकते हैं और लैसनर हमें दोनों कंपनी में काम करते हुए नजर आ सकते हैं।

#1 ब्रॉक लैसनर अभी भी कम्पनी के सबसे बड़े रैसलर हैं

<p>

उन्हें भले ही फैंस बू करते हो लेकिन लैसनर जब भी आते हैं तब अपने साथ काफी सारे फैंस को लेकर आते हैं। इसी कारण बिजनेसमैन भी उन्हें काफी अच्छी सैलरी देते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि फैंस लैसनर के कारण शो में जरूर आएंगे। वहीं सैथ रॉलिन्स, एजे स्टाइल्स, फिन बैलर और यहां तक कि रोमन रेंस की भी बड़ी फैन फॉलोइंग है लेकिन लैसनर नए, पुराने और यहां तक कि UFC फैंस को भी WWE में लाते हैं। लेखक- निशांत जयराम अनुवादक- आरती शर्मा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications