WWE SmackDown में इस हफ्ते अधिक मैच नहीं थे, लेकिन दो बड़े सेगमेंट की बदौलत WrestleMania 37 से पहले एक और सॉलिड एपिसोड डिलिवर किया गया है। अपोलो क्रूज (Apollo Crews) द्वारा अपनी बात नहीं सुनने के बाद अब Intercontinental Champion बिग ई (Big E) ने दोबारा आकर उन्हें चैलेंज किया। पिछले हफ्ते हारने के बाद मर्फी (Murphy) को सिजेरो (Cesaro) के खिलाफ दोबारा लड़ने का मौका मिला।यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अपना फिनिशिंग मूव बदलने के बाद काफी ज्यादा सफलता मिलीआठ लोगों की टैग टीम मैच के साथ SmackDown ने अपनी टैग टीम की ताकत दिखाई। WrestleMania से पहले क्रिएटिव टीम बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और साशा बैंक्स (Sasha Banks) के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रही है। दोनों सुपरस्टार्स बेबीफेस कैरेक्टर में हैं और इनके बीच राइवलरी पैदा करने के मौके बन रहे हैं। एक नजर उन पांच चीजों जिन्हें WWE ने इस हफ्ते Smackdown में बिल्कुल सही किया है।यह भी पढ़ें: WWE की 7 अपराजित स्ट्रीक जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे#5 WWE Smackdown शुरू करने के लिए ऐज और डेनियल ब्रायन में हुई अच्छी बातचीत"You're better than this... But you're not better than me." 👀#SmackDown @EdgeRatedR @WWEDanielBryan pic.twitter.com/PUQKdgX4lf— WWE (@WWE) March 13, 2021एक बार फिर WWE SmackDown की शुरुआत Universal Championship स्टोरीलाइन के साथ हुई। शो की शुरुआत में ऐज (Edge) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) के बारे में बात की। उन्होंने रोमन पर खुद को ब्रायन के साथ राइवलरी में आने से रोकने का आरोप लगाया। ब्रायन ने कहा था कि वह Universal Championship के लिए हॉल ऑफ फेमर से अधिक काबिल हैं।"I have an infinite amount of respect for what you've done in your career." - @WWEDanielBryan #SmackDown @EdgeRatedR pic.twitter.com/IweZiaxs8H— WWE (@WWE) March 13, 2021यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें काफी जल्दी NXT से मेन रोस्टर में भेज दिया गयाइसी चीज को ध्यान में रखते हुए ऐज ने उन्हें जवाब दिया, लेकिन ब्रायन का कहना था कि वह Wrestlemania में जाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। रोमन कंपनी के टॉप हील हैं और ये दो सुपरस्टार्स उनके खिलाफ मैच हासिल करने के लिए काफी अच्छा काम कर रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।