पिछले कुछ समय से Raw अंडरग्राउंड एक चर्चा का विषय बन गया है। WWE ने Raw के अंतिम एपिसोड में इसे प्रस्तुत किया था और फैंस ने इसे काफी पसंद किया था। इसके बाद से ही Raw अंडरग्राउंड को लेकर कई सारी बड़ी संभावनाएं सामने आ रही है। शेन मैकमैहन इस नई चीज़ को लेकर आए हैं और बिना रिंग के Raw अंडरग्राउंड में शूट फाइट्स देखने को मिलती है। इसमें मार्शल आर्ट्स स्टाइल और स्ट्रीट फाइट का मिश्रण है और इस वजह से नए कॉन्सेप्ट ने WWE के आम फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है।Drop your GIF reactions to #RawUnderground ⬇️⬇️⬇️#WWERaw pic.twitter.com/7cfvvTsU8z— WWE (@WWE) August 4, 2020ये भी पढ़ें:- 3 चीज़ें जो WWE को मिस्ट्री फैक्शन रेट्रिब्यूशन के साथ करना चाहिएWWE ने फैंस की प्रतिक्रियाओं को जान लिया है और उन्हें पता लग गया है कि फैंस को इसमें रुचि है। इस वजह से आने वाले समय में WWE अपने Raw अंडरग्राउंड में कुछ बड़ी चीज़ें कर सकता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं Raw अंडरग्राउंड को लेकर 5 बड़ी संभावनाओं के बारे में। 5- WWE की विमेंस स्टार्स Raw अंडरग्राउंड में आ सकती है@CapBayPam can women do raw underground too? If dominate that too ok pic.twitter.com/OqEMAWVHHY— $ashie(Parody) (@DaLegitBluprint) August 5, 2020इस समय Raw अंडरग्राउंड पर सिर्फ मेंस सुपरस्टार्स ही लड़ते हुए दिखाई दिए हैं लेकिन बहुत जल्द ही विमेंस स्टार्स को भी WWE इस चीज़ में जोड़ सकता है। कंपनी मेंस डिविजन की तरह ही विमेंस डिविजन को भी काफी ज्यादा महत्व देता है। इस वजह से Raw अंडरग्राउंड में जल्द ही विमेंस सुपरस्टार्स भी नजर आ सकती है। WWE में कई सारी विमेंस स्टार्स है, जिन्हें सही तरह से बुकिंग नहीं मिल रही है और इस वजह से कंपनी उन्हें Raw अंडरग्राउंड में उपयोग कर सकता है। फैंस बड़ी विमेंस स्टार्स को भी शो में जरूर देखना चाहेंगे।ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सिर्फ एक दिन तक ही WWE चैंपियनशिप को अपने पास रखा