#3.करना चाहिए - टॉप सुपरस्टार्स के साथ फ्यूड
![जॉनी गर्गानो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e86bf-15720813516793-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e86bf-15720813516793-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e86bf-15720813516793-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e86bf-15720813516793-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e86bf-15720813516793-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e86bf-15720813516793-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e86bf-15720813516793-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e86bf-15720813516793-800.jpg 1920w)
फिन बैलर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें रिंग के अंदर परफॉर्म करते देख फैंस को काफी मजा आता है। इसलिए बैलर के साथ फ्यूड कर बाकी रेसलर्स प्रो रेसलिंग फैंस के नजर में आ सकते हैं।
भले ही NXT का अपना फैनबेस है, फिर भी उनके फैंस की संख्या रॉ और स्मैकडाउन से काफी कम है। अगर बैलर टॉप NXT सुपरस्टार्स जैसे कि टोमैसो सिएम्पा, मैट रिडल और एडम कोल के साथ फ्यूड करते हैं तो यह निश्चय ही प्रो रेसलिंग के फैंस को आकर्षित करेगा। साथ ही इस फ्यूड के जरिए NXT के दर्शकों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।
#3.नहीं करना चाहिए- टाइटल पिक्चर में डालना
![बैलर को सही मौके का इंतजार करना चाहिए](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/92a58-15720850277125-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/92a58-15720850277125-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/92a58-15720850277125-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/92a58-15720850277125-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/92a58-15720850277125-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/92a58-15720850277125-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/92a58-15720850277125-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/92a58-15720850277125-800.jpg 1920w)
NXT के टॉप सुपरस्टार्स के साथ फ्यूड के जरिए ही बैलर काफी सुर्खियां बटोर सकते हैं, इसलिए इतनी जल्दी उन्हें टाइटल पिक्चर में डालना सही नहीं होगा। चैंपियन बनने से पहले बैलर को खुद को एक टॉप हील के रूप में स्थापित करना होगा। अब जबकि बिना टाइटल के ही उन्हें इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है इसलिए WWE को चाहिए कि वह इसका फायदा उठाकर अच्छी स्टोरीलाइन तैयार कर सके।
उनकी अनुपश्थिति में कई रेसलर्स ने कड़ी मेहनत के जरिए टॉप में जगह बनाई है, इसलिए तुरंत ही उन्हें चैंपियन बनाना बाकी रेसलर्स के साथ नाइंसाफी होगी।