WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस से पूर्व आखिरी स्मैकडाउन(Smackdown) का एपिसोड कई मायनों में दिलचस्प और धमाकेदार साबित हुआ है। Smackdown में स्टोरीलाइंस के बिल्ड-अप में कोई कसर नहीं छोड़ी गई और आगामी पीपीवी के लिए कई जबरदस्त मैच होने के भी संकेत मिले हैं।रोमन रेंस से लेकर एलेक्सा ब्लिस जैसी बड़ी सुपरस्टार्स ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरीं। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 5 चीजों से आपको अवगत कराने वाले हैं जो WWE ने इस हफ्ते Smackdown के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।ये भी पढ़ें: WWE स्मैकडाउन, 25 सितंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातेंSmackdown में एलेक्सा ब्लिस द्वारा रोमन रेंस को घूरने की वजहUhhhhh.... 👀#SmackDown @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/y4qVkmYbnc— WWE (@WWE) September 26, 2020हफ्ते दर हफ्ते एलेक्सा ब्लिस का कैरेक्टर नया रूप लेता जा रहा है और Smackdown के हालिया एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखा गया। लेसी इवांस के खिलाफ मैच में पहले द फीन्ड स्क्रीन पर नजर आए, इसी कारण ब्लिस ने अपनी प्रतिद्वंदी पर सिस्टर एबीगेल भी लगाया था। वहीं लगातार फुट स्टॉम्प लगाने के कारण रेफरी ने उन्हें मैच से डिसक्वालिफ़ाई करने का फैसला लिया।मैच से डिसक्वालिफ़ाई होने के बाद बैकस्टेज का रुख कर रहीं ब्लिस को रोमन रेंस को घूरते देखा गया था। ये इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि एलेक्सा की नजरों में रोमन खटक रहे हैं। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले महीनों में वो फीन्ड vs रोमन फ्यूड में किस तरह का किरदार निभाने वाली हैं।ये भी पढ़ें: WWE स्मैकडाउन, 25 सितंबर 2020: सुपरस्टार्स की पावर रैंकिंगलूचा हाउस पार्टी के टूटने की संभावना बढ़ी#LuchaHouseParty better get on the same page before #WWEClash of Champions!#SmackDown @KalistoWWE @WWEGranMetalik @LuchadorLD pic.twitter.com/lPVnsw4muT— WWE (@WWE) September 26, 2020Smackdown में लूचा हाउस पार्टी के संबंध इन दिनों अच्छी स्थिति में नहीं हैं। WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस 2020 में Smackdown टैग टीम मैच हासिल करने के बाद भी टीम के तीनों मेंबर्स के बीच मतभेद गहराते जा रहे हैं।ग्रेन मेटालिक पर शिंस्के नाकामुरा की जीत के बाद सिजेरो ने भी लिंस डोराडो पर अटैक कर दिया था। इसके जवाब में कलिस्टो ने अपने साथी को बचाने की एक कोशिश तक नहीं की।इसी कारण मैच के बाद उन्हें उन्हीं के टीम मेंबर्स ने धक्का दे दिया था। अगर आने वाले कुछ हफ्तों में कलिस्टो को इस टीम से अलग कर दिया जाता है तो वो कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।